बाराबंकी । बाराबंकी जिले के बनीकोडर ब्लॉक की ये बारह ग्रामसभाएं है जो रुदौली के विधायक को अपना मत देते है।इन ग्राम सभाओं में अमहिया, जमोली, ढेमा, सरवन ठिकठा, बठौली, हाजीपुर, रसूलपुर, सिन्नी सडवा, सलेमपुर, पारा हाजी, बेलपुर, अशरफपुर शामिल है। मतदाताओं को रहता है बड़ा दर्द अशरफपुर गांव निवासी पूव जिला पंचायत सदस्य बृजराज सिंह व बेलपुर गांव के राम मूरत रावत ने बताया कि वोट देने के बाद न हम इधर के रह जाते न उधर के।हम लोग वोंट तो देते है। लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं।यहाँ तक हम जिन्हें वोट देते है वो भी हमें पराये ही समझते है।वही संडवा गांव के महफूज खाँ व ढेमा गांव के अग्गन ने कहा भैया ई ना जाने कैसा परिसीमन हुआ कि हम लोगों का दाना पानी अपने जिले बाराबंकी से होता है और जब विधायक सांसद चुनने की बारी आती है तो हम सबको अपना मत अयोध्या जिले के प्रत्यासी को देना पड़ता है।जो वोंट बाद हम लोगों का हाल तक जानने नहीं आते।चितई पुरवा गांव निवासी सतीश चंद्र अमरनाथ अरुण कुमार कौशल मिश्र ने बताया कि और गांव में चुनाव के वक्त विधायक सांसद प्रत्यासी गांवो में जाते रहते है लेकिन हम लोगों का मतदान कोई मांगने तक नहीं आता।जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते हम सभी का गांव भी विकास से कोसों दूर है। रूदौली विधानसभा के आंशिक 23 बूथ जो बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट में आता है।उनके मतदान कराने का जिम्मा रामसनेहीघाट प्रशासन का ही होगा।”



क्षेत्रीय खबरे








शेयर करें





























































