V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: बारिश में जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 की मौत, 1 घायल* *प्रतापगढ़, 06 अगस्त 2026* : जनपद में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक जमींदोज हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। मलबे से निकालने पर 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में माधुरी, पति अमन श्रीवास्तव मां रीता पिता प्रमोद श्रीवास्तव नितिन श्रीवास्तव और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गर्मी और एसी चलने के कारण पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब 2 बजे तेज बारिश के साथ मकान की दीवारें भरभराकर गिर पड़ीं और सभी दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत कार्य में फायर ब्रिगेड की टीम भी लगाई गई। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं इस हृदय विदारक हादसे से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। महुली हादसे के बाद एडीजी और आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा ——————- दिनांक 06 अगस्त 2026 प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) ज्योति नारायण एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज परिक्षेत्र) अजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी एवं आईजी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: बारिश में जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 की मौत, 1 घायल* *प्रतापगढ़, 06 अगस्त 2026* : जनपद में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक जमींदोज हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। मलबे से निकालने पर 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में माधुरी, पति अमन श्रीवास्तव मां रीता पिता प्रमोद श्रीवास्तव नितिन श्रीवास्तव और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गर्मी और एसी चलने के कारण पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब 2 बजे तेज बारिश के साथ मकान की दीवारें भरभराकर गिर पड़ीं और सभी दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सहित भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत कार्य में फायर ब्रिगेड की टीम भी लगाई गई। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं इस हृदय विदारक हादसे से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। महुली हादसे के बाद एडीजी और आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा ——————- दिनांक 06 अगस्त 2026 प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) ज्योति नारायण एवं पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज परिक्षेत्र) अजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी एवं आईजी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment