लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सालसलौधी गांव के समीप रविवार की शाम बाजार से घर लौट रहे युवक को उपद्रवियों ने सरेराह रोका और पीट दिया। देर शाम थाने पहुंचे युवक ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कड़ा निवासी मोतीलाल पुत्र मैकू ने गांव के स्थानीय चैराहे पर पान की गुमटी खोल रखी है। पड़ोसी गांव के युवकों से उसकी रंजिश चल रही है। रविवार की शाम वह बाजार से घर लौट रहा था। सालसलौधी गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे आरोपितों ने उसे सरेराह रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। दबंगों की पिटाई से युवक शोर मचाते हुए चीख पड़ा। युवक की चीख सुन आस-पास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपित भाग निकले। देर शाम पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा और नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय खबरे

शेयर करें