V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समस्याओं को लेकर मुखर हुए पंचायत सफाई कर्मी डीपीआरओ को सौपां शिकायती पत्र

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ अपनी समस्याओं को लेकर मुखर हो उठा है। सफाई कर्मियों ने आज पांच सूत्रीय शिकायती पत्र जिला पंचायत राज्य अधिकारी को सौपां। साथ ही समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करने की मांग की। जिलाध्यक्ष तीरथराज गौतम ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी को सौपे गए शिकायती पत्र मे ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों का एसीपी का एरियर अविलम्ब देने, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष स्थानान्तरण ग्राम ताला सिरिस्ताबाद से ग्राम पंचायत धरौली किए जाने, एसीपी अनुमन्य न होने पर मूल नियम 22 बी धारा 1 के अंतर्गत वेतन निर्धारण कर मूल वेतन में दिए जाने, ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों का एनपीएस पास बुक अविलम्ब निर्गत करने तथा चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति एवं रूका हुआ वेतन अविलम्ब दिए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा उक्त समस्याओ का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करने के साथ ही कृत कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की गई है। इस दौरान जिलामंत्री अमर बहादुर यादव, मुख्य सलाहकार मिथलेश सिंह, जिला संरक्षक वकील अहमद समेत तमाम पंचायत सफाई कर्मी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ अपनी समस्याओं को लेकर मुखर हो उठा है। सफाई कर्मियों ने आज पांच सूत्रीय शिकायती पत्र जिला पंचायत राज्य अधिकारी को सौपां। साथ ही समस्याओं का तुरन्त निस्तारण करने की मांग की। जिलाध्यक्ष तीरथराज गौतम ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी को सौपे गए शिकायती पत्र मे ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों का एसीपी का एरियर अविलम्ब देने, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष स्थानान्तरण ग्राम ताला सिरिस्ताबाद से ग्राम पंचायत धरौली किए जाने, एसीपी अनुमन्य न होने पर मूल नियम 22 बी धारा 1 के अंतर्गत वेतन निर्धारण कर मूल वेतन में दिए जाने, ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों का एनपीएस पास बुक अविलम्ब निर्गत करने तथा चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति एवं रूका हुआ वेतन अविलम्ब दिए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा उक्त समस्याओ का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करने के साथ ही कृत कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की गई है। इस दौरान जिलामंत्री अमर बहादुर यादव, मुख्य सलाहकार मिथलेश सिंह, जिला संरक्षक वकील अहमद समेत तमाम पंचायत सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment