प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा प्रतापगढ़ की बैठक कार्यालय रूपापुर में सरंक्षक मिथलेश सिंह के अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला मंत्री अमर बहादुर यादव ने किया जिलाध्यक्ष वकील अहमद के प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी सदस्यो ने फूलमालाओ से स्वागत किया। इस अवसर पर वकील अहमद ने कहा कि कर्मचारी उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागो में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो से 20 प्रतिशत पदोन्नति किये जाने हेतु पत्रक जारी कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही पशुधन प्रसार के डा. संजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा डा. संतोष सिंह को जिला संगठन मंत्री एवं आंगनबाड़ी संघ की सरला पाल को भी जिला संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। इसीक्रम में विकास खण्ड गौरा के विद्या सरोज सफाई कर्मचारी की स्थानान्तरण सम्बंधी समस्या को निस्तारण कराने के लिए संकल्प लिया और जनपद में सफाई कर्मचारियो के संगठन में अधिकारियो द्वारा फूट डालो राज करो की नीति के विरोध में डीपीआरओ से संघर्ष के लिए राज्य कर्मारी संयुक्त परिषद उ.प्र. जनपद शाखा प्रतापगढ़ कटिबद्ध है। बैठक में समस्त परिसंघो से चलकर आये अध्यक्ष मंत्री अन्याय के विरूद्ध लड़ने के लिए संकल्प लिए। इस अवसर पर सुंदरलाल आनन्द, सम्पत्ति पाल, सरला पाल, कुसुम गुप्ता, तीर्थराज गौतम, गोविन्द यादव, सुरजीत बहादुर, एसवी सिंह, रवीन्द्र शर्मा, इन्द्रमणि वर्मा आदि उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



टॉप न्यूज़








शेयर करें
























































