V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 24 January 2022

भर्ती विधान घोषणा पत्र को लागू करके कांग्रेस , युवाओं को दिलाएगी अधिकार -डॉ लाल जी त्रिपाठी

प्रतापगढ़ । कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि  प्रदेश में पहली बार युवाओं के लिए जॉब कैलेण्डर जारी करने की घोषणा की गई है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी  रोजगार का अवसर समयबद्ध तरीके से मिलेगा । उन्होंने कहा कि … Read more

तुम मुझे पेड़ दो, मैं तुम्हें जिंदगानी दूंगा-अजय क्रांतिकारी

प्रतापगढ़ । सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस का किया गया आयोजन,लोगों को दिलाई गई शत प्रतिशत मतदान की शपथ। आज मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के तहत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर पर्यावरण सेना के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र प्रतापगढ़ के तत्वावधान में मान्धाता ब्लॉक के सहेरुआ गांव … Read more

चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । जनपद के थाना कन्धई के उप निरीक्षक घनश्याम सिंह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के गनई चौराहे से एक व्यक्ति गुड्डू गौतम पुत्र हरीराम निवासी चकमझानीपुर, बनपुरवा थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ को चोरी की एक सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटर … Read more

राष्ट्र महान तभी होगा, जब देश की बालिकाएं स्वस्थ, साक्षर व समर्थ होंगी- नीरज त्रिपाठी सचिव

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया प्रतापगढ़ ।  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन के अनुपालन में एवं जिला जज संजय शंकर पांडेय के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी सिविल जज सीनियर डिविजन के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस  आज उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर ब्लॉक मान्धाता में गूगल … Read more

एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से जन जन तक भाजपा पहुंचाएगी सरकार की उपलब्धियां

प्रयागराज। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रयागराज महानगर के प्रत्येक शक्ति केंद्रों के मुख्य चौराहों पर एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्रीय प्रदेश सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि एलईडी प्रचार वाहन … Read more

विराट की बदौलत प्रयाग जिमखाना फाइनल में

कालीदास टी-20 क्रिकेट प्रयागराज। विराट जायसवाल के बहुमुखी खेल (69 रन एवं दो विकेट) से प्रयाग जिमखाना क्लब ने जय सेल्स वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर कालीदास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली जहां उसका मुकाबला आरएनपी ग्रुप से 26 जनवरी को होगा। दौलत हुसैन मैदान पर सोमवार को खेले … Read more

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की जीत में प्रवर की हैट्रिक

पराक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन प्रयागराज। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के  तत्वाधान में खेली जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वे जन्मदिवस पर पराक्रम कप फुटबॉल प्रतियोगीता  में आज दूसरे दिन खेले गए प्रथम मैच में नॉर्दन  फुटबॉल अकादमी ने सुपर स्ट्राइकर्स ऍफ़ सी को 4-0 से हराया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील … Read more

माघ मेला में पुलिस का ‘ऑपरेशन स्वीप’

प्रयागराज। पुलिस अधीक्षक आईपीयस डा0 राजीव नारायण मिश्र द्वारा आज माघ मेला 2022 को सकुशल, निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने हेतु व गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुये ‘आपरेशन स्वीप’ अभियान चलाया गया। ‘आपरेशन स्वीप’ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु, विस्फोटक सामग्री की चेकिंग की गई। विशेषकर पार्किंग स्थलों, वाहनों, अतिक्रमण, खाली पड़े टेन्टों, पाण्टून … Read more

बालिकाओं के व्यक्तित्व का अनुपम श्रृंगार शिक्षाः डाॅ0 रेखा शर्मा

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा वीमेन ग्रीवेंस एंड वेलफेयर सेल द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय ‘बालिका दिवस‘ के अवसर पर बालिकाओं के विकास में शिक्षा की भूमिका‘ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा बॉटनी विभाग की … Read more

पशु चोरी करने वाले गिरोह के सरगना गैंगेस्टर सहित नौ अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा जनपद अयोध्या, बस्ती, गोण्डा व अन्य जनपदों मे पशु चोरी करने वाले गिरोह को मु0अ0सं0 73/22 धारा 379/411/413 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 74/22 धारा 379/411/413 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 28/22 धारा 3(1) यूपी … Read more

भाजपा सरकार में गरीब , मध्यवर्गीय परिवार सब परेशान : तेज नारायण पाण्डेय

अयोध्या। अयोध्या के प्रमुख समाजसेवी हाजी मोहम्मद अख्तर ने बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय पर पूर्व उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन पाशा के  प्रयास से समाजसेवी हाजी मोहम्मद अख्तर ने आपने बहुत सारे साथियों के साथ  समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की पूर्व मंत्री तेज नारायण … Read more

ग़रीबों मजदूरों मजलुमों और बेसहारों के लिए अगर कोई भी पार्टी है सपा: कमर राईन

अयोध्या।  पूरा बाजार की जानी-मानी खानकाह खानक़ह-ए-मख़दूमिया सुब्हानिया बिल्हरी शरीफ मे पूर्व महानगर अध्यक्ष मोहम्मद क़मर राईन को समाजवादी पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर और मोहम्मद ऐशात खान को मुलायम यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बिल्हरी शरीफ के सज्जादा नशीन हज़रत मौलाना सैय्यद अब्दुल रब उर्फ चांद बाबू साहब … Read more

पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया रूट मार्च

भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील मवई- अयोध्या । सैदपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव तथा एस एस आई राम चेत यादव के नेतृत्व में विधान सभा चुनाव को सकुशल व शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिये मवई पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने रूट मार्च निकाल कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।सैदपुर से … Read more

पूजन के साथ राम चबूतरा का निर्माण शुरू

दिसंबर 2023 तक रामलला  भव्य मंदिर के गर्भगृह में होंगे विराजमान अयोध्या।  रामनगरी में राममंदिर के प्लिंथ का निर्माण सोमवार को दोपहर से शुरु हो गया,इसके पहले ट्रस्ट ने पूजन किया, श्रीरामजन्मभूमि पर राफ़्ट आर एएफटी का निर्माण पूरा करने के बाद सोमवार को दोपहर उसके ऊपर पूजन विधि द्वारा ग्रेनाइट पत्थर के ब्लॉक रखकर … Read more

कुष्ठ जागरूकता अभियान हुई समीक्षा

अयोध्या। जिलाधिकारी  नितीश कुमार के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2022 की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन के लिए शासन द्वारा कार्यक्रम चलाये जाते है, जिसके क्रम में पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस … Read more