V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संविधान को बचाना तो भाजपा सरकार को हराना ज़रूरी: आर के चौधरी

अयोध्या । संविधान को बचाने के लिए अब भाजपा सरकार को हराना ज़रूरी हो गया है उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आर के चौधरी ने आज बीकापुर विधानसभा अंतर्गत सोहावल स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ भाजपा हटाओ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में संबोधित करते हुए व्यक्त किया।आर के चौधरी ने सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि अब लुटे, पिटे, कमज़ोर, पिछड़े, और पिछाड़े गए लोगों के साथ-साथ किसान, मज़दूर, अल्पसंख्यक को एकजुट होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को शिकस्त देना जरूरी है।कार्यक्रम के आयोजक बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने कहा कि वर्तमान योगी मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है इसका कारण है कि आम जनता महंगाई से पीड़ित है। सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभोर रावत एवं संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद ने किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या । संविधान को बचाने के लिए अब भाजपा सरकार को हराना ज़रूरी हो गया है उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आर के चौधरी ने आज बीकापुर विधानसभा अंतर्गत सोहावल स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ भाजपा हटाओ विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में संबोधित करते हुए व्यक्त किया।आर के चौधरी ने सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि अब लुटे, पिटे, कमज़ोर, पिछड़े, और पिछाड़े गए लोगों के साथ-साथ किसान, मज़दूर, अल्पसंख्यक को एकजुट होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को शिकस्त देना जरूरी है।कार्यक्रम के आयोजक बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने कहा कि वर्तमान योगी मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है इसका कारण है कि आम जनता महंगाई से पीड़ित है। सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभोर रावत एवं संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद ने किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Comment