कौशांबी । उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रोग्राम लगा था। समय के पतकाज़े को देखते हुए कौशांबी के जिम्मेदारों ने जब सभा में भीड़ नहीं देखी तो आनन-फानन में गांव में कंबल वितरण की बात की अफवाह उड़ा कर भीड़ इकट्ठा करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दरम्यान कम्बल पाने की बात सुनकर काफी संख्या में महिलाएं सभा स्थल पर पहुंची, परंतु महिलाओं की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। तभी सभा शुरू होने के पहले ही काफी संख्या में महिलाएं अपने घरों को चली गई ।मीडिया से रूबरू होते हुए महिलाओं ने बताया कि उन्हें सभा स्थल तक कंबल वितरण की बात कह कर बुलाया गया था ।परंतु किसी ने उनकी सुधि नहीं ली और झूठ बोल कर उनका खुलेआम अपमान किया गया है। कौशांबी के भाजपा जिम्मेदारों की यह कारगुजारी पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है
🔔 यह भी पढ़ें...
कौशाम्बी से सच्चिदानंद मिश्र की रिपोर्ट।



टॉप न्यूज़








शेयर करें























































