V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वकीलों की सुरक्षा पर सरकार से पहल की मांग, आंदोलन की चेतावनी

कानपुर में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा के दौरान संसद सत्र में विधेयक लाने की माँग तेज

कानपुर।
अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर दबाव एक बार फिर बढ़ने लगा है। शनिवार को कानपुर में आयोजित अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा के दौरान वकीलों ने मांग उठाई कि आगामी संसद सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को अनिवार्य रूप से सदन में लाया जाए, अन्यथा देशभर में वकील बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।

लखनऊ से रायबरेली व उन्नाव होते हुए कानपुर पहुँची यह सुरक्षा यात्रा दीवानी अदालत परिसर में पहुंचते ही उत्साह और जोश से भर उठी। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की और बैनर–पोस्टर लहराते हुए विधेयक पास करने की माँग तेज की। परिसर में विधेयक के मसौदे को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

सभा में उठी मुखर आवाज

कानपुर बार एसोसिएशन हॉल में आयोजित आमसभा के दौरान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने स्पष्ट कहा कि वकील लंबे समय से सुरक्षा कानून की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 1 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक पेश न किया गया, तो वकील संसद भवन के सामने विशाल प्रदर्शन करेंगे। वहीं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि यदि सरकार की हठधर्मिता जारी रही तो वकीलों का यह आंदोलन धरातल से सड़क तक और संसद के बाहर तक विस्तारित होगा।

कार्यक्रम संचालन व उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामओंकार विश्वकर्मा ने की तथा संचालन अनुज शुक्ला ने। संयोजन भानुप्रताप सिंह व अनिल कुमार दीक्षित द्वारा किया गया।

सभा में वीरेन्द्र कुमार पासी, दिनेश वर्मा, आलोक त्रिपाठी, राजीव यादव सहित कई वक्ताओं ने सुरक्षा अधिनियम के समर्थन में अपने विचार रखे।
इस मौके पर योगेन्द्र अवस्थी, शुभम भट्ट, विकास कुमार सिंह, पंकज गौड़, ओमप्रकाश पाल, अनिल विश्वकर्मा, दुर्गेश कुमार शुक्ला, विनीता गुप्ता, प्रतिपाल सिंह, प्रकाशचंद्र गुप्ता समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक

  • वकील आंदोलन

  • कानपुर बार एसोसिएशन

  • अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा

  • वकीलों की सुरक्षा

  • Advocate Safety Act

  • Parliament Session News

  • All India Rural Bar Association

  • Kanpur News

  • Uttar Pradesh Latest News

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।