पीड़ित सौतेली मां ने पुलिस से की शिकायत
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव उमरीबुजुर्ग में पिता की मौत पर अंतिम संस्कार करने पर कलियुगी बेटा फांसी लगाने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान सौतेली मां ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। उमरीबुजुर्ग गांव निवासिनी रामप्यारी पत्नी स्व. भगवती प्रसाद विश्वकर्मा का आरोप है कि उसके पति की पहली पत्नी मर चुकी है। उसके एक बेटा बलराम है। पहली पत्नी की मौत के बाद पति ने उससे शादी की थी। उसके भी दो पुत्र व दो पुत्री है। उसके पति की मौत विगत 15 अगस्त को चार दिन पूर्व हो गई। पति का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सौतेला बेटा बलराम बड़ा होने के कारण उसी के नाम से नेवता छपवाकर भेजा जा रहा है। उधर सौतेला बेटा पिता का अंतिम संस्कार करने से रोक रहा है। साथ ही पिता की अंतिम संस्कार करने पर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्पन्न कराने में बाधा उत्पन्न हो गई है। सौतेली मां रामप्यारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें