V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पिता का अंतिम संस्कार करने पर बेटा फांसी लगाने की दे रहा धमकी

पीड़ित सौतेली मां ने पुलिस से की शिकायत
जेठवारा (नि.सं.) थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव उमरीबुजुर्ग में पिता की मौत पर अंतिम संस्कार करने पर कलियुगी बेटा फांसी लगाने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान सौतेली मां ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। उमरीबुजुर्ग गांव निवासिनी रामप्यारी पत्नी स्व. भगवती प्रसाद विश्वकर्मा का आरोप है कि उसके पति की पहली पत्नी मर चुकी है। उसके एक बेटा बलराम है। पहली पत्नी की मौत के बाद पति ने उससे शादी की थी। उसके भी दो पुत्र दो पुत्री है। उसके पति की मौत विगत 15 अगस्त को चार दिन पूर्व हो गई। पति का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सौतेला बेटा बलराम बड़ा होने के कारण उसी के नाम से नेवता छपवाकर भेजा जा रहा है। उधर सौतेला बेटा पिता का अंतिम संस्कार करने से रोक रहा है। साथ ही पिता की अंतिम संस्कार करने पर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्पन्न कराने में बाधा उत्पन्न हो गई है। सौतेली मां रामप्यारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पीड़ित सौतेली मां ने पुलिस से की शिकायत
जेठवारा (नि.सं.) थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव उमरीबुजुर्ग में पिता की मौत पर अंतिम संस्कार करने पर कलियुगी बेटा फांसी लगाने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान सौतेली मां ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। उमरीबुजुर्ग गांव निवासिनी रामप्यारी पत्नी स्व. भगवती प्रसाद विश्वकर्मा का आरोप है कि उसके पति की पहली पत्नी मर चुकी है। उसके एक बेटा बलराम है। पहली पत्नी की मौत के बाद पति ने उससे शादी की थी। उसके भी दो पुत्र दो पुत्री है। उसके पति की मौत विगत 15 अगस्त को चार दिन पूर्व हो गई। पति का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सौतेला बेटा बलराम बड़ा होने के कारण उसी के नाम से नेवता छपवाकर भेजा जा रहा है। उधर सौतेला बेटा पिता का अंतिम संस्कार करने से रोक रहा है। साथ ही पिता की अंतिम संस्कार करने पर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्पन्न कराने में बाधा उत्पन्न हो गई है। सौतेली मां रामप्यारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment