छात्रों के बीच पहुंचे पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में अनशन का आज 21वां दिन है। सोमवार को छात्रों ने मेन गेट, केपीयूसी गेट और लाइब्रेरी गेट पर ताला बंद कर दिया। नारेबाजी करते रहे। एबीव्हीपी और अपना दल (एस.) छात्र मंच के बैनर तले छात्रों ने विरोध प्रदर्शन का फैसला किया। छात्रों के समर्थन में यूपी के पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में छात्राएं भी पहुंचीं। अमिताभ ठाकुर के साथ अधिवक्ता नूतन ठाकुर भी थीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि फीस वृद्धि करना गलत निर्णय है, हम इसके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, विश्वविद्यालय प्रशासन आपके खिलाफ जो गलत तरह से एक्शन ले रहा है उसके लिए आपको साक्ष्य जुटाना होगा और कानून के दायरे में रहते हुए अपनी मांग रखनी है। नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण एबीवीपी और अपना दल (एस.) छात्र मंच के बैनर तले छात्र अनशन स्थल पर ही पूजा-अर्चना किए और कलश स्थापित किए। अपना दल (एस.) छात्र मंच के राष्ट्रीय महासचिव संदीप वर्मा प्राक्टर ने कहा कि अनशन स्थल पर ही हम लोगों ने मां देवी की पूजा की है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “संगठन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में प्रदेश व्यापी भिक्षाटन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% फीस वृद्धि के खिलाफ छात्र विरोध दर्ज कराएंगे। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन बढ़ी हुई फीस वापस नहीं लेता है, तो यह आंदोलन और उग्र होगा। पूरे प्रदेश में छात्र नेता सड़क पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।



क्षेत्रीय खबरे








शेयर करें



































































