V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चुनाव में समर्थन करने पर पीटा, सटाया पिस्टल शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो बची जान

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सण्डवा खास तिवारीपुर निवासी संतोष कुमार तिवारी पुत्र रामलखन तिवारी ने दबंग पर प्रधानी चुनाव में समर्थन न करने पर पिटाई करने तथा लाइसेन्सी पिस्टल सटाने का आरोप लगाया है। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो उसकी जान बच सकी। इसके बाद दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस सम्बंध में गांव सण्डवा खास तिवारीपुर निवासी संतोष कुमार तिवारी का आरोप है कि वह आज सुबह करीब 8 बजे अपनी बहन को बस पर बैठाने के लिए दौलतगंज बाजार गया था। वहां से घर आते समय गांव हसनपुर में एक दबंग अपने तीन साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था। उसने रोककर उसके लाइसेन्सी पिस्टल सटा दिया तथा कहा कि प्रधानी के चुनाव में समर्थन नहीं करोगे तो जान से मार देंगे। विरोध करने पर उसने पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। उसने घर आकर मां से भी चुनाव में समर्थन करने के लिए कहा। साथ ही समर्थन न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे जान के लिए खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने निवर्तमान प्रधान समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई तथा जान एवं माल से सुरक्षा की मांग की है।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सण्डवा खास तिवारीपुर निवासी संतोष कुमार तिवारी पुत्र रामलखन तिवारी ने दबंग पर प्रधानी चुनाव में समर्थन न करने पर पिटाई करने तथा लाइसेन्सी पिस्टल सटाने का आरोप लगाया है। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो उसकी जान बच सकी। इसके बाद दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस सम्बंध में गांव सण्डवा खास तिवारीपुर निवासी संतोष कुमार तिवारी का आरोप है कि वह आज सुबह करीब 8 बजे अपनी बहन को बस पर बैठाने के लिए दौलतगंज बाजार गया था। वहां से घर आते समय गांव हसनपुर में एक दबंग अपने तीन साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था। उसने रोककर उसके लाइसेन्सी पिस्टल सटा दिया तथा कहा कि प्रधानी के चुनाव में समर्थन नहीं करोगे तो जान से मार देंगे। विरोध करने पर उसने पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। उसने घर आकर मां से भी चुनाव में समर्थन करने के लिए कहा। साथ ही समर्थन न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे जान के लिए खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने निवर्तमान प्रधान समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई तथा जान एवं माल से सुरक्षा की मांग की है।

 

Leave a Comment