अयोध्या। भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक रुप से गठित जिले में आने वाली चार विधानसभाओं की बूथ वाईस समीक्षा की गयी। सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने मंडल अध्यक्ष व महामंत्री से प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति के विषय में जानकारी हासिल की। समीक्षा के बाद गोसाईगंज 27 हजार, रुदौली 22 हजार, मिल्कीपुर 23 हजार व बीकापुर में 34 हजार मतों से जीत निकल कर सामने आयी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस चुनाव में डबल डोज का राशन व भयमुक्त परिवेश जनता के बीच सबसे बड़ा मुद्दा था। सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। बूथ के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा में गरीबों की पसंद के रुप में भाजपा उभर कर आयी। युवाओं और महिलाओं का व्यापक रुप से समर्थन पार्टी को मिला। चुनाव में इस बार अडर करंट दिखाई दिया। जनपद में विधानसभा की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि समीक्षा के दौरान बूथ के पदाधिकारियों व पन्ना प्रमुखों की राय को समावेशित किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न मतदाताओं से वार्ता करके उनकी राय भी जानी। गरीब खुलकर भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे थे। भाजपा को सभी जाति व धर्म के लोगो का समर्थन मिला है। राधा और रुकसाना को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला। भयमुक्त, दंगामुक्त परिवेश, कानून व्यवस्था और कोविड काल में सरकार द्वारा किये गये कार्यो की वजह से समाज का हर वर्ग भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहा था। जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों द्वारा बताई गयी सूचनाओं को सूचीबद्ध किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

सांसद लल्लू सिंह ने की समीक्षा बैठक
अयोध्या। भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक रुप से गठित जिले में आने वाली चार विधानसभाओं की बूथ वाईस समीक्षा की गयी। सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने मंडल अध्यक्ष व महामंत्री से प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति के विषय में जानकारी हासिल की। समीक्षा के बाद गोसाईगंज 27 हजार, रुदौली 22 हजार, मिल्कीपुर 23 हजार व बीकापुर में 34 हजार मतों से जीत निकल कर सामने आयी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस चुनाव में डबल डोज का राशन व भयमुक्त परिवेश जनता के बीच सबसे बड़ा मुद्दा था। सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। बूथ के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा में गरीबों की पसंद के रुप में भाजपा उभर कर आयी। युवाओं और महिलाओं का व्यापक रुप से समर्थन पार्टी को मिला। चुनाव में इस बार अडर करंट दिखाई दिया। जनपद में विधानसभा की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि समीक्षा के दौरान बूथ के पदाधिकारियों व पन्ना प्रमुखों की राय को समावेशित किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने विभिन्न मतदाताओं से वार्ता करके उनकी राय भी जानी। गरीब खुलकर भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे थे। भाजपा को सभी जाति व धर्म के लोगो का समर्थन मिला है। राधा और रुकसाना को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला। भयमुक्त, दंगामुक्त परिवेश, कानून व्यवस्था और कोविड काल में सरकार द्वारा किये गये कार्यो की वजह से समाज का हर वर्ग भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहा था। जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों द्वारा बताई गयी सूचनाओं को सूचीबद्ध किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय खबरे

शेयर करें