V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नए कीर्तिमान स्थापित करेगी अयोध्या की रामलीला

अयोध्या की रामलीला को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाले सुभाष मलिक को प्रभु राम करेंगे पुरस्कृत- बृजेश पाठक
लखनऊ । अयोध्या में विगत वर्षों की भाँति फिल्मी दुनिया के नामचीन कलाकारों द्वारा प्रतिभागित रामलीला के आयोजन की तैयारियों के सन्दर्भ में लखनऊ के ताज होटल में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पिछले वर्ष की अयोध्या की रामलीला को 16 करोड़ से भी ज्यादा श्रीराम के भक्तों ने देखा। इस बार की रामलीला सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। रामलीला के सभी प्रसंग वर्तमान की कानून व्यवस्था के अनुसार ही हैं । बाली वध का उदाहरण देते हुए कहा कि नारी का सम्मान जो नहीं करेगा उसको कानून के अनुसार तब भी दंडित किया गया था और आज भी किया जा रहा है ।अयोध्या की रामलीला सेटेलाइट चैनल द्वारा दुनिया भर के कई देशों में दिखाई जाएगी। हमारी यही कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा प्रभु श्री राम के भक्त लाइव प्रसारण अपने घरों में बैठकर देख पाएं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अयोध्या रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि 5 साल पहले हमने सपने में श्री राम जी को देखा था और तभी से यह इच्छा जागृत हुई कि अयोध्या में राम के आदर्शों उनकी लीलाओं का मंचन किया जाए जिसका हमने प्रयास किया और सभी के सहयोग से अयोध्या की रामलीला ने अपना रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष सहयोग से ही पिछले वर्ष की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी थी। विगत वर्ष की भांति अयोध्या में श्री लक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा जिसके लिए ड्रेस की डिजाइन मुंबई के जाने-माने डिजाइनर विष्णु पाटील कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनरल सेक्रेटरी व क्रिएटिव डायरेक्टर शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की राम लीला के लिए इस बार भव्य तरीके से सेट तैयार हो रहा है और इसकी सभी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रावण का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार शाहबाज खान ने भी रावण द्वारा रचित शिव स्त्रोत को भी सुनाया। राम की भूमिका निभाने वाले राहुल ने भी राम और रावण के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि राम और रावण एक दूसरे के पूरक हैं । सभी जगह राम और रावण विराजमान है चयन हमें करना है कि राम के आदर्शों पर चले या रावण के । प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ललितपुर के सिविल जज डॉ सुनील कुमार सिंह कैप्टन राज माथुर राकेश बेदी ने भी अयोध्या की रामलीला के बारे में अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अयोध्या प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने अयोध्या व लखनऊ के पत्रकारों को धन्यवाद दिया तथा अयोध्या की रामलीला का प्रसारण करने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम में अयोध्या से आए पत्रकार राजेंद्र तिवारी डॉ सम्राट अशोक मौर्य दीपचंद्र राही सूर्यांश मिश्रा कुशीनगर के समाजसेवी मनोज दास को भगवान राम का चित्र देखकर सम्मानित भी किया गया। अयोध्या की रामलीला का विशेष कवरेज करने के लिए विधि मंत्री बृजेश पाठक द्वारा महेंद्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आशीष अग्रवाल अमित कुमार नितिन शर्मा दिनेश फुलारा अमित साहनी प्रदीप अग्रवाल संदीप गोयल अजय बजाड़ अजीत कटारिया दिनेश डागर अक्षय गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment