सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव परमा का पुरवा कोठार मंगोले में आज आईटीआई के छात्र की लाश कमरे की छत से झूलती हुई बरामद हुई। मृतक के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। परमा का पुरवा कोठार मंगोले गांव निवासी हेमंत कोरी 20 पुत्र राजेन्द्र कुमार कोरी क्षेत्र स्थित एक आईटीआई कालेज में पढ़ता था। परिजनो के मुताबिक मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। कुछ देर बाद उसके चाचा मिट्ठू लाल उसके कमरे के पास पहुंचे। उसने हेमंत के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो आवाज देने लगा। काफी आवाज देने के बाद भी हेमंत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद चाचा ने सीढ़ी लगाकर उसके कमरे में देखा तो उसे फांसी के फंदे पर झूलते देख सन्न रह गया। परिजनो का रोना चीखना सुनकर तमाम गांव के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा उसे नीचे उतरवाया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनो से आवश्यक पूंछताछ करने के बाद शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। चाचा ने पुलिस को इत्तेफाकिया तहरीर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। उधर छात्र की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है। 🔔 यह भी पढ़ें...
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव परमा का पुरवा कोठार मंगोले में आज आईटीआई के छात्र की लाश कमरे की छत से झूलती हुई बरामद हुई। मृतक के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। परमा का पुरवा कोठार मंगोले गांव निवासी हेमंत कोरी 20 पुत्र राजेन्द्र कुमार कोरी क्षेत्र स्थित एक आईटीआई कालेज में पढ़ता था। परिजनो के मुताबिक मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। कुछ देर बाद उसके चाचा मिट्ठू लाल उसके कमरे के पास पहुंचे। उसने हेमंत के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो आवाज देने लगा। काफी आवाज देने के बाद भी हेमंत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद चाचा ने सीढ़ी लगाकर उसके कमरे में देखा तो उसे फांसी के फंदे पर झूलते देख सन्न रह गया। परिजनो का रोना चीखना सुनकर तमाम गांव के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा उसे नीचे उतरवाया मगर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनो से आवश्यक पूंछताछ करने के बाद शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। चाचा ने पुलिस को इत्तेफाकिया तहरीर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। उधर छात्र की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































