71 लोगों ने कराया था ब्लड डोनेशन कैंप में रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज। शहर में डेंगू के प्रकोप को और उससे लगातार हो रही मौतों को देखते हुए मंगलवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। सीनेट हॉल में आयोजित इस कैंप में कुल 71 लाेगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 41 लोगों को रक्तदान के लिए उपयुक्त पाया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर वालंटियर्स का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सीनेट हाल में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल एक 71 स्वयं सेवकों , शिक्षकों एवं छात्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु नामांकन किया था, जिनमें 41 लोग रक्तदान के लिए अर्ह पाए गए और उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीन विज्ञान संकाय प्रो. शेखर श्रीवास्तव व कुलसचिव प्रो. नरेंद्र शुक्ल द्वारा किया गया। शिविर में जिलाधिकारी संजय खत्री भी पहुंचे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग और डॉ. नीतू मिश्रा द्वारा किया गया।इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवीन्द्र प्रताप सिंह और डॉ. प्रमोद कटारा के रक्तदान से हुआ हुआ। डॉ. राजू पारघी और डॉ. सतीश प्रजापति विश्वविद्यालय प्रशासन से सहायक कुलसचिव आशीष पांडेय, विधि अधिकारी और विधि संकाय से स्वैच्छिक रक्तदाता शामिल थे ।
इस अवसर पर इस सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं स्वल्पाहार का वितरण भी किया गया है । इस अवसर पर प्रो. मनमोहन कृष्ण, प्रो. हरिशंकर उपाध्याय, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. हर्ष कुमार, प्रो. धनंजय यादव, प्रो. राकेश सिंह (वित्त अधिकारी) प्रो. एसआई रिज़वी , एके कनौजिया (परीक्षा नियंत्रक ) प्रो. प्रणय कृष्ण, प्रो. के एन उत्तम, प्रो. केपी सिंह, प्रो शिवमोहन प्रसाद , प्रो एआर सिद्धिकी , प्रो जया कपूर , प्रो. अर्चना चहल, डॉ. बीके सिंह, मेजर हर्ष कुमार, आदि मौजूद रहे। तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय की मेडिकल टीम में डॉ. संजू शुक्ला, अजय मिश्र, पंकज कुमार,लवलेश चंद्र शुक्ल, भूपेंद्र पाण्डेय, उपासना सुधाकर, सीता देवी, अमन कुमार, सुशील कुमार, अभिनव कुमार , ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह और रजत कुमार का सहयोग प्राप्त हुआ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































