V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 7 May 2021

मड़ियाहूं और मछलीशहर में किया सैनिटाइजेशन

जौनपुर। जनपद में कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में व्यापक रूप से सैनिटाइजेशन, फागिंग का कार्य अभियान चलाकर कराया जा रहा। जिसके तहत गुरूवार को जनपद के विकासखंड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत रजमलपुर, बेलगहन, विकासखंड सुजानगंज के ग्राम पंचायत तारापुर के राजस्व ग्राम तारापुर में कोरोनावायरस मृतक आरती देवी पत्नी … Read more

प्रत्येक ब्लाक में एक शव वाहन होगा उपलब्ध

जौनपुर ।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में एक शव वाहन तैनात किया जाएगा। उन्होंने डीपीआरओ संतोष कुमार को निर्देशित किया है कि जनपद की निगरानी समितियां सक्रिय रहे और शाम तक रिपोर्ट दे … Read more

महराजगंज के केवटली गांव में धरने पर बैठी महिला।

एल-2 अस्पताल में सफाई पर फटकार जौनपुर।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा   जिला अस्पताल में बने एल-2 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों, स्टाफ नर्सो की शिकायत मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए  सी.एम.एस को वेतन काटने का निर्देश दिया। चैकीदार अनिल कुमार को सख्त हिदायत दी कि आवंटित … Read more

घर पर ही अदा होगी अलविदा की नमाज

कोविड मरीजों की मदद के लिये आगे आयें नमाज़ी प्रयागराज। इस बार अलविदा जुमे की नमाज ईदगाह या मस्जिदों में नहीं बल्कि घरों पर ही होगी। लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए उलमाओं ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों से एक-दूसरे के गले न मिलने … Read more

स्वामी सत्यानन्द सरस्वती का षोडशी भंडारा सम्पन्न

प्रयागराज। त्रिवेणी बांध स्थित योग वेदांत कुटी के प्रांगण में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये स्वामी सत्यानन्द सरस्वती, श्रीकांतजी का षोडशी भंडारा उनके गुरु भाई स्वामी ओमानन्द सरस्वती के द्वारा प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया।  ज्ञातव्य है कि स्वामी सत्यानन्द सरस्वती, श्रीकांत जी ब्रम्हलीन सन्त स्वामी विष्णु देवानन्द सरस्वती के कृपा पात्र शिष्य … Read more

जिलाधिकारी के चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय के निरीक्षण मे डाक्टर मिले अनुपस्थित

अयोध्या। जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा ने प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह के साथ राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/कोविड एल-2 चिकित्सालय दर्शन नगर अयोध्या में आने वाले एवं भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी … Read more

योग कोई धर्म नहीं है, यह जीने की एक कला हैंः राजन सोनी

गोशाई गंज  अयोध्या । नगर के स्थानीय महादेवा घाट पर नगर के कुछ युवा सुबह 5 बजे पहुंचकर तमसा नदी की सफाई एवं पूरे मंदिर घाट पर झाड़ू लगाना इसके बाद योग गुरु राजन सोनी लोगों को योग सिखाते हैं इसके साथ ही बताते हैं कि योग सेहतमंद जीवन के लिए बहुत जरूरी माना जाता … Read more

जिलाधिकारी व एसएसपी ने शहर क्षेत्र एवं घंटाघर चौक का किया भ्रमण , लाकडाउन का लिया जायजा

अयोध्या । जिलाधिकारी  अनुज झा व  प्रभारी एसएसपी अरविंद चतुर्वेदी द्वारा कोरोना कंट्रोल रूम, मेडिकल हॉस्पिटल दर्शन नगर , ग्राम सभी सरेठी , रामजन्मभूमि क्षेत्र का निरीक्षण किया गया व शहर क्षेत्र एवं घंटाघर चौक का भ्रमणकर  लाकडाउन का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की गयी । आमजनमानस से अपील लाकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं … Read more

कोविड हॉस्पिटल में सीडीओ ने खुद पीपीइ किट पहन कर लिया मरीजों का हालचाल

सुल्तानपुर । जनपद के के एन आई टी हॉस्पिटल में एडमिट कोरोना पेशेंट का हाल-चाल लेने के लिए जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स खुद पीपीइ किट पहनकर मोर्चा संभाल लिए हैं। एक तरफ जहां आम शिकायत मिल रही है की हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के पास उनके परिजन और कर्मचारी जाने से कतरा … Read more

चक्कारी भीत गांव में नहीं हुई थी फायरिंग व बमबाजी – एएसपी

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान यूपी पुलिस चौकसी तो करती नजर आयी लेकिन कहीं न कहीं उपद्रवियों ने पुलिस के सुरक्षा तंत्र में सेंध लगा दी लेकिन चुनाव में शिकस्त के मुहाने पर खड़ी महिला प्रत्याशी सायरा बानो के पति व जेठ निसार अहमद कथित समर्थक व उपद्रवियों के साथ … Read more

शोकसभा आयोजित कर चौ.अजीत सिंह को दी श्रदांजलि

सुल्तानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने प्यारे पट्टी रोड घरहाँ खुर्द कार्यालय पर जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट  की अध्यछता में पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं में बेलाल अहमद एडवोकेट  ने कहा चौधरी साहब जीवन भर किसान,मजदूर मजलूम लोगों के लिए … Read more

कोरोना के आपदा को अवसर में बदल रहा है आयुष शर्मा

 सुलतानपुर। इस बार कोरोना महामारी की विभीषिका में हर कोई भयभीत सा हैं और किसी तरह से घर में खाकर सो रहा है या फिर इधर-उधर समय व्यतीत कर रहा है। ऐसे में शहर का एक युवक गाँव में जाकर आपदा को अवसर मानकर बच्चो को पढ़ा रहा है और कुछ फैशन की कलाओं से  … Read more

शादी में 50 और अन्तिम संस्कार मेें रहेगें 20 लोग

जौनपुर।   जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने   अवगत कराया है कि कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण घोषित लाॅक डाउन के अवधि में जनपद   भौतिक क्षेत्र में शादी समारोह 50 व्यक्तियों की उपस्थिति और दाह संस्कारध्अन्तिम संस्कार 20 व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्बन्धित अधिकारी से अनुमति प्राप्त करते हुये रात्रि कर्फू से पूर्व … Read more

हिन्दू जागरण मंच की बैठक में वृक्षारोपण पर जोर

जौनपुर । कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए हिन्दू जागरण मंच काशी प्रान्त के जिला इकाई द्वारा मंगलवार को   वर्चुअल बैठक में अशोक द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष काशी.प्रांत ने संगठन के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस आपदा काल मे हमें पूर्ण मनोयोग से समाज सेवा में लगना तथा हम सबको अपनी बारी आने पर … Read more

हादसे में पुत्र की मौत, पिता गंभीर

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नदौली मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।   पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के डेढुआना गांव निवासी 20 वर्षीय डम्पी सिंह अपने 50 वर्षीय पिता महेन्द्र सिंह उर्फ … Read more