V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आइंस्टीन पब्लिक स्कूल मे महामना पं. भगवत प्रसाद शुक्ल की पुण्यतिथि पर विधायक मोना तथा एमएलसी उमेश द्विवेदी ने बाबूजी भवन का किया लोकार्पण

आइंस्टीन पब्लिक स्कूल मे दीप प्रज्ज्वलन कर स्मृति दिवस का शुभारंभ करते अतिथि
आइंस्टीन पब्लिक स्कूल मे बाबूजी भगवत प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करते अतिथि
लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्र के धधुआ गाजन स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल मे शुक्रवार को संस्थापक अध्यक्ष पं. भगवत प्रसाद शुक्ल की तीसरी पुण्यतिथि भव्य समारोह के बीच मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रमोद तिवारी ने विद्यालय परिसर मे स्थित विनायक मंदिर मे भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वहीं प्रमोद तिवारी तथा आराधना मिश्रा मोना एवं उमेश द्विवेदी ने महामना पं. भगवत प्रसाद शुक्ल की तीसरी पुण्यतिथि की स्मृति मे नवनिर्मित बाबूजी भवन का भी लोकार्पण कर इसे मेधावियो को समर्पित किया। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों ने बाबूजी के चित्र पर पुष्पार्जन करते हुए दीप प्रज्ज्वलन के जरिए सांस्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे मेधावियो को सर्वाधिक शक्तिशाली व सम्पन्न बनने का ज्ञान देकर ही हम भारत को दुनिया का नायक बना सकते है। उन्होने कहा कि आज भारत के गांव प्रतिभा के केंद्र बनकर जिस तरह से उभर रहे है, ऐसे मे वह दिन दूर नही जब यह देश बहुमुखी विकास का प्रेरणा का भी केंद्र बन जाएगा। श्री तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय भागवत प्रसाद शुक्ल ने विद्यालय की स्थापना करते हुए अपने आध्यात्मिक व शैक्षिक चिंतन से समाज को नई दिशा दी है। बतौर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि स्वर्गीय भागवत प्रसाद शुक्ल का कालजयी व्यक्तित्व समाज की संरचनात्मक संरचना के क्षेत्र मे सदैव अमरत्व हासिल करता रहेगा। उन्होनें भगवत प्रसाद शुक्ल की स्मृति मे नेशनल हाइवे लखनऊ-वाराणसी से धधुआ गाजन हाइवे के लिए जाने वाले पिच मार्ग के भी भगवत प्रसाद के नामकरण किये जाने की भी घोषणा की। वहीं विधायक मोना ने मेधावियो के लिए जरूरी ज्ञानार्जन से जुड़े हर संसाधनो की उपलब्धता कराये जाने मे भी विद्यालय प्रबंधन को सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा व संस्कार ही भारत की मुख्य ताकत है। शिक्षक विधायक ने स्मृति दिवस पर छात्र छात्राओ के लिए विद्यालय मे हाई मॉस्ट समेत कई घोषणाएं भी की। उन्होने कहा कि मेधा को विकसित करने के लिए स्वर्गीय भगवत प्रसाद के बताये रास्ते सदैव समाज का आत्मबल मजबूत करते रहेगें। प्रारम्भ मे प्रधानाचार्य जॉनसन जार्ज ने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। निदेशक श्रुति शुक्ला ने अतिथियो का स्वागत तथा विभवभूषण शुक्ल ने आभार प्रदर्शन किया। स्मृति दिवस समारोह का संयोजन शशिभूषण शुक्ल ने किया। विद्यालय के छात्र ऋतिक शुक्ला के बांसुरी वादन व छात्र छात्राओ द्वारा गायन एवं मनोहारी भाव नृत्यों ने भी कार्यक्रम मे मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन उप प्रधानाचार्य मनोज ओझा, बीके श्रीवास्तव, मदन मिश्र, महेन्द्र पाठक, ने किया। समारोह का संचालन शिक्षक प्रदीप शर्मा ने किया। वहीं आयोजन समिति द्वारा स्मृति दिवस समारोह मे पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी तथा प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के नेत्र संकाय अध्यक्ष डा. कमलजीत सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. सौरभ मिश्र, डा. वीरेन्द्र मिश्र, डा. राजकुमार पाण्डेय, रमेशचंद्र मिश्र, सुनील शुक्ल, एसएन त्रिपाठी, डा. शिवशरण मिश्र, विश्वभवन शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी आदि रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment