V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संभावित तीसरी लहर के प्रभाव से निबटने की तैयारी में आर एस एस

प्रतापगढ़ I सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गठित” सेवा सुरक्षा समिति” का प्रशिक्षण अफीम कोठी सभागार में सम्पन्न हुआ |प्रशिक्षण में जिला और खंड स्तर पर गठित सेवा सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। जनपद के गणमान्य डॉक्टरों ने इस प्रशिक्षण वर्ग में विशेष भूमिका का निर्वहन किया। एन एम ओ  के अध्यक्ष डॉ घनश्याम अग्रवाल  ने विविध चिकितसा यंत्रों के प्रयोग द्वारा कोरॉना से सुरक्षा के उपाय बताए। मास्क को कोविड से बचाव का सबसे बड़ा हथियार बताया। हाथ धुलने और उचित दूरी पर भी प्रकाश डाला। और विशेष सुरक्षा प्रणाली पर ध्यान आकृष्ट किया । उन्होंने वैक्सीन को प्रभावी बताते हुए कहा कि सभी वैक्सीन अवस्य लगवाएं|कार्यक्रम में  आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डा रंगनाथ शुक्ला अपनी दिनचर्या में आहार नियम और सावधानी का पालन कर कोराना से सुरक्षित रह सकते है।साथ ही साथ अष्टांग योग द्वारा स्वयं के जीवन को सिद्ध के कोराना जैसे विश्व व्यापी महामारी को पराजित कर सकते है। जिला प्रचार प्रमुख प्रभाशंकर पाण्डेय ने योग और व्यायाम के द्वारा स्वास्थ्य रक्षा पर उद्बोधन में कहा कि हमें अपने दिनचर्या का आरंभ योग और व्यायाम द्वारा करना चाहिए  तभी हम कोरोना जैसी महामारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । स्वस्थ शरीर में बीमारी सम्भव नहीं।उन्होंने बताया कि  अपने जीवन में सूर्य नमस्कार,कपाल भाती,अनुलोम विलोम,  आदि को नित्य प्रति शामिल करना आवश्यक। चिकित्सक डॉ पी पी पांडेय ने  कहा कि कोरोना से रक्षा हेतु आत्मबल का जागरण आवश्यक है। जिसमे आत्मबल है वह कोराना जैसी बीमारी को परास्त कर देगा। विभाग संघचालक  रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने परमात्मा के रूप में धरती में विद्यमान आदरणीय चिकित्सको को अभिवादन किया । उन्होंने कहा संघ का कार्यकर्ता कोरीना ही नहीं अपितु काल से भी समाज की  सुरक्षा करने के लिए सतत तैयार रहता है। उसके मन में यही पुकार रहती है कि “तेरा वैभव अमर रहे मां,हम दिन चार रहे न रहें।क्षेत्रीय ग्राम्य  विकास संस्थान के प्राचार्य शिव कुमार और एन एम ओ के सचिव डॉ अजय सिंह ने भी विचार व्यक्त किये | प्रशिक्षण कार्यक्रम का  संचालन जिला कार्यवाह डॉ सौरभ पांडेय ने किया । साथ ही साथ खंड स्तर पर आगामी २६ अगस्त को होने वाले  प्रशिक्षण वर्ग पर नीति को प्रकाशित किया। उन्होंने बताया आगे ग्राम स्तर तक समिति के कार्यकर्ता  तैयार करेंगे जो हर परिस्थिति से जूझने के लिए और समाधान के लिए लगे रहे।कार्यक्रम में विभाग प्रचारक प्रतोष,अशोक शर्मा,वी के द्विवेदी,हेमंत मिश्र, प्रभात मिश्र, सुरेंद्र पाण्डेय सर्वोत्तम पाण्डेय, आलोक सिंह,संजय तिवारी,सचिन,अजय सिंह,अमरनाथ शर्मा ,शुभम तिवारी,उपस्थित रहे|

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ I सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गठित” सेवा सुरक्षा समिति” का प्रशिक्षण अफीम कोठी सभागार में सम्पन्न हुआ |प्रशिक्षण में जिला और खंड स्तर पर गठित सेवा सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया। जनपद के गणमान्य डॉक्टरों ने इस प्रशिक्षण वर्ग में विशेष भूमिका का निर्वहन किया। एन एम ओ  के अध्यक्ष डॉ घनश्याम अग्रवाल  ने विविध चिकितसा यंत्रों के प्रयोग द्वारा कोरॉना से सुरक्षा के उपाय बताए। मास्क को कोविड से बचाव का सबसे बड़ा हथियार बताया। हाथ धुलने और उचित दूरी पर भी प्रकाश डाला। और विशेष सुरक्षा प्रणाली पर ध्यान आकृष्ट किया । उन्होंने वैक्सीन को प्रभावी बताते हुए कहा कि सभी वैक्सीन अवस्य लगवाएं|कार्यक्रम में  आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डा रंगनाथ शुक्ला अपनी दिनचर्या में आहार नियम और सावधानी का पालन कर कोराना से सुरक्षित रह सकते है।साथ ही साथ अष्टांग योग द्वारा स्वयं के जीवन को सिद्ध के कोराना जैसे विश्व व्यापी महामारी को पराजित कर सकते है। जिला प्रचार प्रमुख प्रभाशंकर पाण्डेय ने योग और व्यायाम के द्वारा स्वास्थ्य रक्षा पर उद्बोधन में कहा कि हमें अपने दिनचर्या का आरंभ योग और व्यायाम द्वारा करना चाहिए  तभी हम कोरोना जैसी महामारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । स्वस्थ शरीर में बीमारी सम्भव नहीं।उन्होंने बताया कि  अपने जीवन में सूर्य नमस्कार,कपाल भाती,अनुलोम विलोम,  आदि को नित्य प्रति शामिल करना आवश्यक। चिकित्सक डॉ पी पी पांडेय ने  कहा कि कोरोना से रक्षा हेतु आत्मबल का जागरण आवश्यक है। जिसमे आत्मबल है वह कोराना जैसी बीमारी को परास्त कर देगा। विभाग संघचालक  रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने परमात्मा के रूप में धरती में विद्यमान आदरणीय चिकित्सको को अभिवादन किया । उन्होंने कहा संघ का कार्यकर्ता कोरीना ही नहीं अपितु काल से भी समाज की  सुरक्षा करने के लिए सतत तैयार रहता है। उसके मन में यही पुकार रहती है कि “तेरा वैभव अमर रहे मां,हम दिन चार रहे न रहें।क्षेत्रीय ग्राम्य  विकास संस्थान के प्राचार्य शिव कुमार और एन एम ओ के सचिव डॉ अजय सिंह ने भी विचार व्यक्त किये | प्रशिक्षण कार्यक्रम का  संचालन जिला कार्यवाह डॉ सौरभ पांडेय ने किया । साथ ही साथ खंड स्तर पर आगामी २६ अगस्त को होने वाले  प्रशिक्षण वर्ग पर नीति को प्रकाशित किया। उन्होंने बताया आगे ग्राम स्तर तक समिति के कार्यकर्ता  तैयार करेंगे जो हर परिस्थिति से जूझने के लिए और समाधान के लिए लगे रहे।कार्यक्रम में विभाग प्रचारक प्रतोष,अशोक शर्मा,वी के द्विवेदी,हेमंत मिश्र, प्रभात मिश्र, सुरेंद्र पाण्डेय सर्वोत्तम पाण्डेय, आलोक सिंह,संजय तिवारी,सचिन,अजय सिंह,अमरनाथ शर्मा ,शुभम तिवारी,उपस्थित रहे|

Leave a Comment