पंकज को मिला प्रवासी रत्न सम्मान
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कोरोना काल के दौरान कोरोना से प्रभावित लोगो की सहायता करने वाले समाजसेवी पंकज मिश्र को महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रवासी रत्न सम्मान से सम्मानित किया है। ज्ञात हो कि पंकज मिश्र जनपद के रानीगंज क्षेत्र के निवासी है। उनके द्वारा अपने गृह जनपद क्षेत्र में भी सामाजिक कार्य बिना किसी भेदभाव के किया जाता है। कोविड 19 के प्रभाव से होने वाली महामारी के दौरान उन्होने बम्बई में प्रवासी लोगो की सहायता किया था जिसकी प्रशंसा आज भी होती है। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने गत दिवस राजभवन में पंकज मिश्र को सम्मानित करते हुए प्रवासी रत्न सम्मान एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर राजनेता, समाजसेवी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस सम्मान पर प्रबुद्ध वर्ग द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
























































