मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दारापुर में जमीन के बंटवारे के विवाद में एक अधेड़ को उसके सगे भाई एवं उसके परिजनो ने लात घूंसा तथा लाठी डण्डे से पीटकर जख्मी कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। दारापुर निवासी राकेश कुमार 45 पुत्र राजाराम गुप्ता का सगे भाई रमेश कुमार गुप्ता से खेत के बंटवारे का विवाद चल रहा है। राकेश आज सुबह खेत पर गया था। उसी समय भाई एवं उसके परिजनों से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ते ही भाई एवं उसके परिजनो ने उसे लात घूंसा तथा लाठी डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो मामला शांत हुआ। उधर पिटाई से राकेश को गंभीर चोट आ गई। उसने पुलिस को भाई, उसकी पत्नी एवं बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें