दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मुआर आधारगंज स्थित शारदा सहायक नहर में दो शवो को बहते देख ग्रामीणो में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनो शव फाटक पार करके जौनपुर की ओर चले गए। बताया गया कि मुआर आधारगंज के ग्रामीणो ने आज सुबह करीब पौने सात बजे शारदा सहायक नहर एक शव बहते देखा तो सन्न रह गए। शव बहने की जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीण पुलिस को सूचित करते इससे पूर्व ही शव फाटक पार करके बह गयां इसके बाद अपरान्ह सवा तीन बजे भी ग्रामीणो ने नहर में दूसरा शव बहते देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस अवश्य मौके पर पहुंची मगर तब तक शव फाटक पार करके आगे बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि शव बहकर जौनपुर जनपद की ओर गया है। उधर एक ही दिन नहर में दो शव दिखने से ग्रामीणो में हड़कम्प मचा हुआ है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें