V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: रीता बहुगुणा जोशी सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर कमल खिलाएं: विनोद सोनकर

कुंडा में आयोजित हुआ भाजपा का बूथ सत्यापन सम्मेलन
कुण्डा I केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार व केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने  ऐतिहासिक कार्य किया है।इन विकास कार्यों को  कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ स्तर पर भाजपा की तैयारी चल रही है। एक एक बूथ पर भाजपा का कार्यकर्ता कमल खिलायेगा। उक्त बातें मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कुण्डा नगर के सुख शान्ति पैलेस में बूथ सत्यापन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से कही। विशिष्ट अतिथि कौशाम्बी सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर ने कहा कि अब कुंडा व बाबागंज का माहौल बदल गया है। अब यहां की जनता बदलाव चाह रही है। 2014 व 2019 में अपना सांसद चुनने के बाद यहां के लोग विधायक भी बदलना चाहते है। यही नही बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे है। जिस तरह से यहां की जनता समर्थन कर रही है। उससे स्पष्ट है। 2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बना रही है। केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य किए हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जो सपना था आज उसे पूरा किया जा रहा है सरकार की योजनाएं पिछली पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच रही हैं केंद्र के मोदी सरकार ने गरीबों के लिए निशुल्क राशन बांट रही है अभी तक जिन लोगों को उज्जवला योजना के माध्यम से गैस नहीं मिल पाई है उन लोगों के लिए पुनः उज्ज्वला योजना प्रारंभ की जा रही है जल्द ही ऐसे परिवारों को गैस उपलब्ध कराया जाएगा कुंडा एवं बाबागंज में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कहा कि कभी कुंडा बाबागंज की सड़कों की दशा बहुत ही दयनीय हुआ करती थी परंतु आज कुंडा एवं बाबागंज में अच्छी सड़कें बनाई जा रही हैं कुंडा एवं बाबागंज में विकास कार्य जोरों पर चल रहा है अब कुंडा का विकास रुकने वाला नही है। क्योंकि आप के लोकप्रिय सांसद विनोद सोनकर जी कुण्डा व बाबागंज में विकास की गंगा बहा रहे है। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अपना बूथ मजबूत करें। बूथ के माध्यम से हम अपना विधायक चुनेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन ने करते हुए आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन जिला महामंत्री सतीश चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला, सांसद कौशांबी के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, सरोज त्रिपाठी, केशव पासी, मंडल अध्यक्ष राकेश मोदनवाल, राजेश साहू, सूर्यमणि शुक्ला, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, उदय शंकर पाण्डेय, प्रधान सूरज शुक्ल, दिवाकर पाण्डेय, गोलू शुक्ला, सुरेश तिवारी, सुनील त्रिपाठी, मोहम्मद सोहराब, दिनेश गौतम,पूर्व प्रधान हीरा लाल पाण्डेय, महेश सिंह, डिंपू जायसवाल, गुदुन सोनकर, संजय सोनकर, सुनील केसरवानी,अर्श मोहम्मद सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment