V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रक लेकर गोण्डा गए युवक की दुर्घटना मे मौत

घटना से परिजनो में मचा कोहराम
दुर्गागंज (नि.सं.) थाना रानीगंज अंतर्गत गांव पूरे रामसहाय सिंह से ट्रक लेकर गोण्डा गए युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से परिजनो में कोहराम मचा है। पूरे रामसहाय गांव निवासी मो. तौहीद 27 पुत्र अब्दुल खालिक अपना डीसीएम ट्रक खरीदकर चलाता था। वह अपने ट्रक पर सीमेण्ट का पत्थर लादकर जनपद गोण्डा पहुंचाने गया था। उसके साथ क्लीनर के रूप में उसका फुफेरा भाई मो. शकील 21 निवासी गांव शेखूपुर थाना रानीगंज भी गया था। उसी समय गोण्डा नगर में ही तेज रफ्तार ट्रेलर उसकी ट्रक को रौंदते हुए भाग गई। इससे ट्रक चला रहे मो. तौहीद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर शकील घायल हो गया। उसी ने परिजनो को भी घटना से अवगत कराया। उधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजन फौरन गोण्डा रवाना हो गए। मृतक पांच भाइयो में तीसरे नम्बर का था। उसके दो बच्चे तबरेज डेढ़ वर्ष एवं महक बानो 5 वर्ष है। उसकी पत्नी मोना बेगम रोकर बेहाल है। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घटना से परिजनो में मचा कोहराम
दुर्गागंज (नि.सं.) थाना रानीगंज अंतर्गत गांव पूरे रामसहाय सिंह से ट्रक लेकर गोण्डा गए युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से परिजनो में कोहराम मचा है। पूरे रामसहाय गांव निवासी मो. तौहीद 27 पुत्र अब्दुल खालिक अपना डीसीएम ट्रक खरीदकर चलाता था। वह अपने ट्रक पर सीमेण्ट का पत्थर लादकर जनपद गोण्डा पहुंचाने गया था। उसके साथ क्लीनर के रूप में उसका फुफेरा भाई मो. शकील 21 निवासी गांव शेखूपुर थाना रानीगंज भी गया था। उसी समय गोण्डा नगर में ही तेज रफ्तार ट्रेलर उसकी ट्रक को रौंदते हुए भाग गई। इससे ट्रक चला रहे मो. तौहीद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्लीनर शकील घायल हो गया। उसी ने परिजनो को भी घटना से अवगत कराया। उधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजन फौरन गोण्डा रवाना हो गए। मृतक पांच भाइयो में तीसरे नम्बर का था। उसके दो बच्चे तबरेज डेढ़ वर्ष एवं महक बानो 5 वर्ष है। उसकी पत्नी मोना बेगम रोकर बेहाल है। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment