V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शौचालय का मलबा फेकनेे के विवाद में युवक को पीटा

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गंभीरा में शौचालय का मलबा फेकने के विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही दम्पत्ति को धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। गंभीरा गांव निवासी राम बहादुर शर्मा पुत्र महादेव शर्मा कल मंगलवार को शौचालय का टैंक साफ करा रहाथा। टैंकर में शौचालय का मलबा भरकर चालक उसे गांव के बगल स्थित तालाब में फेकने चला गया। ट्रैक्टर जब काफी देर तक नही लौटा तो अपने बेटे संदीप 18 को पता लगाने भेजा। वहां पर पड़ोसी तालाब में मलवा फेकने से मना कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर पड़ोसियोे ने संदीप को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। प्रार्थी जब पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा तो पड़ोसी गाली व धमकी देने लगे। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गंभीरा में शौचालय का मलबा फेकने के विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही दम्पत्ति को धमकी दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। गंभीरा गांव निवासी राम बहादुर शर्मा पुत्र महादेव शर्मा कल मंगलवार को शौचालय का टैंक साफ करा रहाथा। टैंकर में शौचालय का मलबा भरकर चालक उसे गांव के बगल स्थित तालाब में फेकने चला गया। ट्रैक्टर जब काफी देर तक नही लौटा तो अपने बेटे संदीप 18 को पता लगाने भेजा। वहां पर पड़ोसी तालाब में मलवा फेकने से मना कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर पड़ोसियोे ने संदीप को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। प्रार्थी जब पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा तो पड़ोसी गाली व धमकी देने लगे। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

Leave a Comment