V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गजब: चिकित्सक ने जीवित किशोर को कर दिया मृत घोषित

इलाज के अभाव में किशोर की हो गई मौत प्राइवेट नर्सिंग होम का कारनामा
मानधाता (नि.सं.) प्राइवेट नर्सिंग होम के चिकित्सक ने इलाज के दौरान जीवित किशोर को मृत घोषित करके प्रमाणपत्र भी दे दिया। परिजन दफनाने से पूर्व दूसरे डाक्टर के पास ले गए। वहां पर किशोर की सांस चलती देख आक्सीजन लगा दिया। हालांकि काफी देर तक इलाज होने के कारण उसी मौत हो गई। धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक का यह कारनामा क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत मानधाता बाजार की है।
मानधाता बाजार निवासी कपिश उर्फ लल्ला 15 पुत्र कमलेश कुमार मौजा काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी हालत में कोई सुधार होने पर परिजन उसे परसो रविवार को प्रयागराज जनपद स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए तथा भर्ती करा दिया। कल सोमवार को शाम नर्सिंग होम के चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। साथ ही उसकी मृत्यु का प्रमाण पत्र भी जारी करके दे दिया। परिजन रात में कोई साधन मिलने पर वही रूके रहे। आज सुबह 8 बजे उसका शव वाहन पर लादकर घर आने लगे। रास्ते में फाफामऊ के पास सड़क पर तेज झटका भी लगा था। परिजन जब घर पहुंचे तो किशोर की सांस चलती देख सन्न रह गए। उधर गांव में उसको दफनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। उधर परिजन फौरन उसे पीएचसी मानधाता ले गए। वहां पर तैनात डाक्टर सुरेश यादव ने उसे देखा तो बताया कि तुरन्त आक्सीजन की जरूरत है। वहां पर आक्सीजन होने के कारण परिजनो ने उसे मानधाता स्थित एक छोटे अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां पर उसे आक्सीजन लगा दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद उसकी सांसे थम गई। इसके बाद परिजनो ने गांव मंे ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। उधर यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। डाक्टरो का कहना है कि इलाज के अभाव में उसकी मौत हुई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

इलाज के अभाव में किशोर की हो गई मौत प्राइवेट नर्सिंग होम का कारनामा
मानधाता (नि.सं.) प्राइवेट नर्सिंग होम के चिकित्सक ने इलाज के दौरान जीवित किशोर को मृत घोषित करके प्रमाणपत्र भी दे दिया। परिजन दफनाने से पूर्व दूसरे डाक्टर के पास ले गए। वहां पर किशोर की सांस चलती देख आक्सीजन लगा दिया। हालांकि काफी देर तक इलाज होने के कारण उसी मौत हो गई। धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक का यह कारनामा क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत मानधाता बाजार की है।
मानधाता बाजार निवासी कपिश उर्फ लल्ला 15 पुत्र कमलेश कुमार मौजा काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी हालत में कोई सुधार होने पर परिजन उसे परसो रविवार को प्रयागराज जनपद स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए तथा भर्ती करा दिया। कल सोमवार को शाम नर्सिंग होम के चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। साथ ही उसकी मृत्यु का प्रमाण पत्र भी जारी करके दे दिया। परिजन रात में कोई साधन मिलने पर वही रूके रहे। आज सुबह 8 बजे उसका शव वाहन पर लादकर घर आने लगे। रास्ते में फाफामऊ के पास सड़क पर तेज झटका भी लगा था। परिजन जब घर पहुंचे तो किशोर की सांस चलती देख सन्न रह गए। उधर गांव में उसको दफनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। उधर परिजन फौरन उसे पीएचसी मानधाता ले गए। वहां पर तैनात डाक्टर सुरेश यादव ने उसे देखा तो बताया कि तुरन्त आक्सीजन की जरूरत है। वहां पर आक्सीजन होने के कारण परिजनो ने उसे मानधाता स्थित एक छोटे अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां पर उसे आक्सीजन लगा दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद उसकी सांसे थम गई। इसके बाद परिजनो ने गांव मंे ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। उधर यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। डाक्टरो का कहना है कि इलाज के अभाव में उसकी मौत हुई है।

Leave a Comment