V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मासूम की मौत पर जेई समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

लालगंज प्रतापगढ़। कंटीले तार मे करंट की चपेट मे आने से मासूम की मौत पर जेई समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। कोतवाली के साधवराम का पुरवा निवासी मो. असलम ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती तेरह अगस्त को सुबह सात बजे गांव के छोटे लाल सरोज के खेत मे कंटीले तार मे आ रहे करंट की चपेट मे उसका भतीजा अनीस 07 आ गया। करंट से अनीस की मौत हो गयी। तहरीर मे गांव के छोटेलाल तथा जेई समेत एक अन्य के खिलाफ बिजली के दुरूपयोग एवं लापरवाही से अनीस की मौत की बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभागीय जेई समेत तीन के खिलाफ शुक्रवार की रात हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इधर मृतक अनीस का शनिवार की सुबह परिजनों ने गांव मे अंतिम संस्कार कर दिया।
 
"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। कंटीले तार मे करंट की चपेट मे आने से मासूम की मौत पर जेई समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। कोतवाली के साधवराम का पुरवा निवासी मो. असलम ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती तेरह अगस्त को सुबह सात बजे गांव के छोटे लाल सरोज के खेत मे कंटीले तार मे आ रहे करंट की चपेट मे उसका भतीजा अनीस 07 आ गया। करंट से अनीस की मौत हो गयी। तहरीर मे गांव के छोटेलाल तथा जेई समेत एक अन्य के खिलाफ बिजली के दुरूपयोग एवं लापरवाही से अनीस की मौत की बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभागीय जेई समेत तीन के खिलाफ शुक्रवार की रात हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इधर मृतक अनीस का शनिवार की सुबह परिजनों ने गांव मे अंतिम संस्कार कर दिया।
 
Leave a Comment