रानीगंज प्रतापगढ़। विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने क्षेत्र के शिवसत में ₹ 10 करोड़ की लागत से स्वीकृत ड्रग वेयर हाउस के निर्माण कार्य का भूमिपूजन के उपरांत शिलान्यास किया। तत्पश्चात शिवसत में ही 15 वें वित्त योजनांतर्गत ₹ 22.35 लाख की लागत से स्वीकृत पंचायत भवन एवं सराय नानकार में माँ भारती की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बेल्हा के लाल अमर शहीद चंद्रलोक तिवारी जी की स्मृति में अपनी विधायक निधि से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत स्मृति द्वार एवं इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करते मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सबका सम्मान करते हुए न केवल देश एवं प्रदेश को विकास के पथ अग्रसर किया बल्कि जनकल्याण में भी कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने रानीगंज विधानसभा क्षेत्रवासियों को लगभग 1100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की शौगात देने का लिए मोदी जी एवं योगी जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, प्रतिनिधि नीरज ओझा व शिवम ओझा, जेई विनय कुमार शुक्ला, भाजपा नेता बृजेन्द्र प्रताप सिंह छोटे भैया, कुलदीप सिंह, ग्राम प्रधान शिवसत पुष्पा सिंह, दीपू शुक्ल, राकेश पांडेय सुग्गु, कुलवंत शर्मा काजू, भारत सिंह, गुड्डू शुक्ला,अभय सिंह, सोनू सिंह, राजू सिंह क्षत्रिय, राहुल पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़








शेयर करें





























































