V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एक्टर अनुपम की अस्थि कलश यात्रा में उमड़ा हुजूम

अस्थि कलश लेकर प्रयागराज रवाना हुये परिजन
स्टेशन रोड आवास पर शोकांजल देने वालों का लगा रहा तांता
जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, आमजनों ने अपने हीरो को किया याद
प्रतापगढ़। मशहूर फ़िल्म एक्टर अनुपम श्याम ओझा का अस्थि कलश लेकर परिजन गुरुवार को प्रयागराज के लिये रवाना हो गये। इसके पूर्व उनके आवास स्टेशन रोड पर आयोजित शोकांजल सभा कार्यक्रम में लोगों का तांता लगा रहा। फिल्मों में उनके किरदार की चर्चा होती रही। अनुपम श्याम ओझा उर्फ कक्कू की तबियत पिछले एक साल से खराब चल रही थी। मुंबई में इलाज चल रहा था। लेकिन उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। नौ अगस्त को मुंबई    के गोरेगांव के अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली। 11 अगस्त की रात को उनका अस्थि कलश लेकर परिजन प्रतापगढ़ घर पहुंचे। 12 अगस्त को आवास पर श्रद्धाजलि सभा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विधायक विनोद सरोज, पूर्व बैंक प्रबंधक केएन ओझा, रोटरी क्लब के सचिव शरद केसरवानी, अश्विनी केसरवानी, उमेश सिंह अधिवक्ता,रामानुज ओम प्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, संतोष दुबे, विनय सिंह, अधिवक्ता संतोष तिवारी, प्रशांत देव शुक्ला, बीबीएफजी के राजेश कुमार, राजकुमार, वीके तिवारी, मोहम्मद अनीश समेत सैकड़ों ने अनुपम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। श्रद्धाजलि सभा के बाद परिजन अस्थि कलश लेकर पैदल निकले। कलश छोटे भाई अनुराग श्याम लिये थे। पीछे बहनोई एमएलसी गोपाल जी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा,बहन कुमकुम, रोली, चंदन, आरती, भाई कुंदन ओझा और कंचन ओझा यात्रा में शामिल हुये।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अस्थि कलश लेकर प्रयागराज रवाना हुये परिजन
स्टेशन रोड आवास पर शोकांजल देने वालों का लगा रहा तांता
जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, आमजनों ने अपने हीरो को किया याद
प्रतापगढ़। मशहूर फ़िल्म एक्टर अनुपम श्याम ओझा का अस्थि कलश लेकर परिजन गुरुवार को प्रयागराज के लिये रवाना हो गये। इसके पूर्व उनके आवास स्टेशन रोड पर आयोजित शोकांजल सभा कार्यक्रम में लोगों का तांता लगा रहा। फिल्मों में उनके किरदार की चर्चा होती रही। अनुपम श्याम ओझा उर्फ कक्कू की तबियत पिछले एक साल से खराब चल रही थी। मुंबई में इलाज चल रहा था। लेकिन उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। नौ अगस्त को मुंबई    के गोरेगांव के अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली। 11 अगस्त की रात को उनका अस्थि कलश लेकर परिजन प्रतापगढ़ घर पहुंचे। 12 अगस्त को आवास पर श्रद्धाजलि सभा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विधायक विनोद सरोज, पूर्व बैंक प्रबंधक केएन ओझा, रोटरी क्लब के सचिव शरद केसरवानी, अश्विनी केसरवानी, उमेश सिंह अधिवक्ता,रामानुज ओम प्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, संतोष दुबे, विनय सिंह, अधिवक्ता संतोष तिवारी, प्रशांत देव शुक्ला, बीबीएफजी के राजेश कुमार, राजकुमार, वीके तिवारी, मोहम्मद अनीश समेत सैकड़ों ने अनुपम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। श्रद्धाजलि सभा के बाद परिजन अस्थि कलश लेकर पैदल निकले। कलश छोटे भाई अनुराग श्याम लिये थे। पीछे बहनोई एमएलसी गोपाल जी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा,बहन कुमकुम, रोली, चंदन, आरती, भाई कुंदन ओझा और कंचन ओझा यात्रा में शामिल हुये।

Leave a Comment