V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 17 May 2021

नोडल अधिकारी बोबडे ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का किया निरीक्षण

कोविड से बचाव हेतु की गयी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश कौशाम्बी- नोडल अधिकारी  सुधीर महादेव बोबडे़ सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद ने रविवार को जनपद में बनाये गये एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नोडल अधिकारी ने कोविड कमाण्ड सेन्टर में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ … Read more

कोरोना काल में बदहाल परिवार की मदद में जुटीं प्रताप सेवा समिति

सुलतानपुर। जहाॅ कोरोना के डर से आपसी रिश्ता समाप्त सा होता जा रहा है, रिश्तेदार, व पडोसी भी कोरोना ग्रस्त के घर तक नही जाना चाहते हैं, वही प्रताप सेवा समिति के कार्यकर्ता कोरोना से मृतक व्यक्ति की तेरहवीं की व्यवस्था देखने के साथ ही पूरे परिवार का कोरोना जाॅच भी कराया। संस्था ऐसे परिवार … Read more

विपरीत परिस्थितियां भी गोमती मित्रों के इरादों को डिगा नहीं सकतीं—जय नाथ

सुल्तानपुर। जाड़ा, गर्मी, बरसात हो कोई आपदा हो, आफत हो लेकिन हम गोमती मित्रों का स्वच्छता के प्रति संकल्प अटूट है और किसी भी प्रकार से उस से समझौता नहीं कर सकते यह कहना है युवा गोमती मित्र जय नाथ का। जो रविवार १६ मई को साप्ताहिक श्रमदान के दिन सीता कुंड धाम पर अपने … Read more

थानाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने पेश की मानवता की मिसाल

कुड़वार/सुलतानपुर। कोविड महामारी से बचाव की जानकारी देने के लिए थानाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय कुड़वार ग्राम के नौगवां रोड पर वनमानुष जाति के लोगो के बीच पहुच गये।गांव में पहुँचकर अरविंद पाण्डेय ने बच्चो ,बड़ो व बुजुर्गों एवम अशिक्षित माताओ को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण करते हुए महामारी से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने … Read more

सामुदायिक शौचालय पर दबंगों ने लगाया ताला ग्रामीण खुले में शौच जाने के लिए मजबूर

बल्दीराय सुलतानपुर। एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीणों को खुले में शौच ना जाने के उद्देश्य गांव में लाखों रुपए खर्च करके सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है वही दबंग लोग सार्वजनिक शौचालय के भवन पर ताला लगाकर अपने रसूख होने का परिचय दे रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि विकासखंड बल्दीराय की ग्राम … Read more

धमकी दे रहे घायल करने वाले हमलावर

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन बाजार के रानीपुर गांव में विगत 30 अप्रैल को पुरानी रंजिश व बिजली के तार जोड़ने के मामूली विवाद के कारण गांव के ही विकास व राहुल सहित आठ लोगों ने राजकुमार रामजस, बृजेश सहित आठ लोगों को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था … Read more

महिला का पति और सास- ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप।

कौशाम्बी । कोखराज के थानाअंतर्गत मरूफपुर चमरुपुर में ब्याही नेहा ने अपने ही पति, सास, ससुर, पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दे की छ: महीने पूर्व सोरांव थाना अंतर्गत सुगनीपुर निवासी नेहा बानो की शादी मरूफपुर चमरुपुर में शाहे आलम पुत्र इसरार आलम उर्फ गुड्डु के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ … Read more

चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान के घर पर दबंगों का तांडव

करारी कौशांबी । करारी थाना क्षेत्र के पवारा गांव निवासी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीणों द्वारा चुने हुए प्रधान के घर पर रात्रि में दबंगों ने चढ़कर गाली गलौज कर दिया। उक्त आरोप ग्राम प्रधान पवारा रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने गांव के कुछ लोगो पर लगाया है। आरोप … Read more

दबोचे गए हरियाली उजाडने वाले दो अभियुक्त, वसूला गया जुर्माना

धनपतगंज/सुलतानपुर। वन विभाग ने थाना धनपतगंज क्षेत्र के ग्रामसभा टीकर चंदीपुर व सेवरा बदलू का पुरवा के रहने वाले दो लोगों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया है।  बीते ११ मई को थाना धनपतगंज क्षेत्र के जनता मिश्रा पुत्र राम करन मिश्रा निवासी टीकर, चंदीपुर व रमाकांत तिवारी पुत्र राम अचल निवासी सेवरा बदलू … Read more

नोडल अधिकारी ने काविड अस्पतालों की व्यवस्था देखा

जौनपुर।  प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास,मतस्य, समन्वयक एवं पशुधन विभाग / नोडल अधिकारी (कोविड-19) जौनपुर भुवनेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान  नोडल अधिकारी ने कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओ व आ रही शिकायतो के निस्तारण की भी जानकारी ली व सीसीटीवी फुटेज से सरकारी कोविड … Read more

पशुओं को चारा पानी में भिगोकर खिलायें

जौनपुर । सूर्य की किरणों से जहां जनमानस बिलबिला रहा है वहीं पशु-पक्षी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। तापमान अधिक होने के कारण हरे चारे में साइनाइड विषाक्तता का खतरा बढ़ गया है। जिसके सेवन से पशुओं की 10 से 15 मिनट में मौत हो जाएगी। पशु चिकित्सक ने सलाह दिया कि चारे … Read more

जौनपुरिया भाषा से पूरे देश में प्रसिद्ध हुई सोना

जौनपुर। जनपद की बेटी और वीडियो क्रिएटर रील्स स्तर सोना सिंह कोविड-19 में सभी को मनोरंजन करने के साथ ही जौनपुर की लोकल भाषा को पूरे देश में प्रसिद्ध हो गयी। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जौनपुर की हर बेटी उसकी बहन है। जिसको भी मेरी जरूरत हो, संपर्क करे। हमारे इंस्टाग्राम … Read more

कोरोना के साथ डेगूं की बनेगा चुनौती

जौनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण पहले ही बेकाबू हो चुका है। तमाम लोगों की जान ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में नहीं आ पा रही। यही हाल रहा तो आने वाले समय में मौसमी बीमारियां फैलने से हालात और भी बिगड़ सकते हैं। मानसून आने … Read more

दुकानदार आधा शटर खोलकर बुला रहे खरीददार

जौनपुर। सरकार लगातार कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाकर संक्रमण रोकना चाहती है, मगर कोरोना कर्फ्यू को दर किनार कर  दुकानदार लोगों की जरूरत के साथ कमाई का सीजन उन्हें दुकान खोलने को मजबूर कर रहा है। इन हालातों में बाजारों में भीड़ आने से कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। … Read more

कोराना पीड़ित पत्रकार को दिया पचास हजार

जौनपुर। समाजवादी सरकार के पूर्व मंत्री अरुण दूबे ने कोरोना पीड़ित पत्रकार की मदद किया।   इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार विश्व प्रकाश उर्फ दीपक श्रीवास्तव विगत महीनों से कोरोनावायरस जैसी महामारी बीमारी से लड़ रहे थे जिसकी सूचना सपा प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने पूर्व मंत्री अरुण दूबे को दिया ।  पूर्व मंत्री ने इस बात … Read more