V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

धमकी दे रहे घायल करने वाले हमलावर

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन बाजार के रानीपुर गांव में विगत 30 अप्रैल को पुरानी रंजिश व बिजली के तार जोड़ने के मामूली विवाद के कारण गांव के ही विकास व राहुल सहित आठ लोगों ने राजकुमार रामजस, बृजेश सहित आठ लोगों को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । हालांकि घायलों को थाना खुटहन की पुलिस लेकर जिला अस्पताल भी पहुंची थी लेकिन वहां उनका डॉक्टरी मुआयना ठीक से नहीं हो पाया  । राजकुमार ने यहां बताया कि उनके पिता रामजस के सर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें लगी हुई है जिसका डॉक्टरी मुआयना सही से ना होने की वजह से अपराधियों पर पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने उक्त अपराधियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभी तक उन लोगों को गिरफ्तार भी नहीं किया है और हमलावर लगातार राजकुमार के परिवार पर दबाव बनाकर मुकदमा खत्म करने करने की धमकी दे रहे हैं ।  राजकुमार ने बताया कि अवैध शराब व अवैध देशी तमंचे के मामले में दोनो आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं ,राजकुमार ने पत्र लिखकर उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने व उन्हें न्याय दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन बाजार के रानीपुर गांव में विगत 30 अप्रैल को पुरानी रंजिश व बिजली के तार जोड़ने के मामूली विवाद के कारण गांव के ही विकास व राहुल सहित आठ लोगों ने राजकुमार रामजस, बृजेश सहित आठ लोगों को धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था । हालांकि घायलों को थाना खुटहन की पुलिस लेकर जिला अस्पताल भी पहुंची थी लेकिन वहां उनका डॉक्टरी मुआयना ठीक से नहीं हो पाया  । राजकुमार ने यहां बताया कि उनके पिता रामजस के सर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें लगी हुई है जिसका डॉक्टरी मुआयना सही से ना होने की वजह से अपराधियों पर पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने उक्त अपराधियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभी तक उन लोगों को गिरफ्तार भी नहीं किया है और हमलावर लगातार राजकुमार के परिवार पर दबाव बनाकर मुकदमा खत्म करने करने की धमकी दे रहे हैं ।  राजकुमार ने बताया कि अवैध शराब व अवैध देशी तमंचे के मामले में दोनो आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं ,राजकुमार ने पत्र लिखकर उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने व उन्हें न्याय दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।

Leave a Comment