V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हादसे में पुत्र की मौत, पिता गंभीर

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नदौली मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।   पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के डेढुआना गांव निवासी 20 वर्षीय डम्पी सिंह अपने 50 वर्षीय पिता महेन्द्र सिंह उर्फ चुन्ना के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से बाजार जा रहा था। केराकत सर्की रोड पर नदौली मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें डम्पी और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।  लोगों की सहायता से घायलों को पहले चंदवक ले जाया गया जहां से बनारस ले जाते समय रास्ते में डंपी की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।  पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नदौली मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।   पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के डेढुआना गांव निवासी 20 वर्षीय डम्पी सिंह अपने 50 वर्षीय पिता महेन्द्र सिंह उर्फ चुन्ना के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से बाजार जा रहा था। केराकत सर्की रोड पर नदौली मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें डम्पी और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।  लोगों की सहायता से घायलों को पहले चंदवक ले जाया गया जहां से बनारस ले जाते समय रास्ते में डंपी की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।  पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Comment