V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शंकर वार्ड शिव मंदिर तथा राम सप्ताह चौक मंदिर के आस- पास सुवरों द्वारा की जा रही गंदगी के विषय को बार-बार उठाने के उपरांत भी कोई कार्यवाही नहीं- पार्षद आशीष पुरोहित

I
भाटापारा। भाटापारा शहर धार्मिक कार्यक्रमों के नाम से पूरे अंचल में प्रसिद्ध है। शहर की समस्त मंदिरों में भजन कीर्तन रामायण सुंदरकांड आदि के पाठ निरंतर गति से चलते रहते हैं, जिस वजह से क्षेत्र की समस्त मंदिरों में भक्तजनों का भारी मात्रा में आना जाना भी लगा रहता है। अधिक मास के शुरू होने के बाद से शंकर वार्ड स्थित शिव मंदिर में लोगों का आना जाना लगा हुआ है। वही राम सप्ताह प्रांगण तथा लटूरिया मंदिर मैं भी अनवरत धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। परंतु काफी वर्षों से कईया तालाब स्थित तथाकथित लोगों द्वारा सूवर पालन की वजह से इन क्षेत्रों में काफी गंदगी फैल रही है। सूवर पालन करने वाले सूवरों को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिस वजह से सूवर मंदिर के प्रांगण तथा अन्य क्षेत्रों को गंदा कर समुचित वातावरण को प्रदूषित करते हैं। धार्मिक लोगों के साथ-साथ समस्त वार्ड एवं क्षेत्रवासी भी इस समस्या से निजात पाने की राह देख रहे हैं। वार्ड वासियों कि समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पार्षद आशीष पुरोहित ने बताया कि इस समस्या के हल उपरांत भाटापारा नगर पालिका को कई बार मौखिक तथा लिखित तौर पर अवगत कराया है, परंतु पालिका के अधिकारियों द्वारा बार-बार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।जबकि ऐसे विषय पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। पूरे भारत में जहां एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है।वही भाटापारा नगर पालिका द्वारा इस गंदगी को रोक पाने में असफल उनकी कथनी और करनी को जगजाहिर करता है। अगर समय रहते समस्या का निदान नहीं किया गया तो कोई ठोस निर्णय लेने वार्ड वासी तथा हम बेबस होंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

I
भाटापारा। भाटापारा शहर धार्मिक कार्यक्रमों के नाम से पूरे अंचल में प्रसिद्ध है। शहर की समस्त मंदिरों में भजन कीर्तन रामायण सुंदरकांड आदि के पाठ निरंतर गति से चलते रहते हैं, जिस वजह से क्षेत्र की समस्त मंदिरों में भक्तजनों का भारी मात्रा में आना जाना भी लगा रहता है। अधिक मास के शुरू होने के बाद से शंकर वार्ड स्थित शिव मंदिर में लोगों का आना जाना लगा हुआ है। वही राम सप्ताह प्रांगण तथा लटूरिया मंदिर मैं भी अनवरत धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। परंतु काफी वर्षों से कईया तालाब स्थित तथाकथित लोगों द्वारा सूवर पालन की वजह से इन क्षेत्रों में काफी गंदगी फैल रही है। सूवर पालन करने वाले सूवरों को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिस वजह से सूवर मंदिर के प्रांगण तथा अन्य क्षेत्रों को गंदा कर समुचित वातावरण को प्रदूषित करते हैं। धार्मिक लोगों के साथ-साथ समस्त वार्ड एवं क्षेत्रवासी भी इस समस्या से निजात पाने की राह देख रहे हैं। वार्ड वासियों कि समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पार्षद आशीष पुरोहित ने बताया कि इस समस्या के हल उपरांत भाटापारा नगर पालिका को कई बार मौखिक तथा लिखित तौर पर अवगत कराया है, परंतु पालिका के अधिकारियों द्वारा बार-बार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।जबकि ऐसे विषय पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। पूरे भारत में जहां एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है।वही भाटापारा नगर पालिका द्वारा इस गंदगी को रोक पाने में असफल उनकी कथनी और करनी को जगजाहिर करता है। अगर समय रहते समस्या का निदान नहीं किया गया तो कोई ठोस निर्णय लेने वार्ड वासी तथा हम बेबस होंगे।

Leave a Comment