प्रयागराज। महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी जीटीबी नगर करेली दुर्गा पूजा पार्क में दुर्गा पूजा का आयोजन का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि गांव का यह थीम पुरानी यादों को ताजा कर देता है। उन्होंने दुर्गा पूजा का आयोजन करने वालों को प्रोत्साहित करते हुए इसी तरह बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का आवाहन किया। महापौर ने बताया कि आज करेली की रोड बनाने के लिए ठेकेदार एवं अधिकारियों को हिदायत दे दी है कि आज रात तक यह रोड बन जानी चाहिए। महापौर का स्वागत करने के लिए ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव (बच्चा), अकरम भाई( शगुन), ममता तनेजा, कुसुम श्रीवास्तव, अंशु, प्रदीप दत्ता, चंचल तनेजा आदि उपस्थित रहे।



क्षेत्रीय खबरे








शेयर करें

































































