भाजपा नेता ने महाप्रबंधक से की शिकायत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। स्थानीय रेलवे जंक्शन पर जन सुविधाओ का अभाव बना हुआ है। इससे यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भाजपा नेता गोकुल नाथ श्रीवास्तव ने रेल महाप्रबंधक के पास 11 सूत्रीय मांग पत्र देकर समस्याओ का निराकरण करने की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता गोकुल श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे जंक्शन पर स्वच्छ जल का अभाव है। विकलांगो एवं वृद्धो को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने का साधन नही है। शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। ए श्रेणी का स्टेशन होने के बावजूद स्वचालित सीढ़ी नहीं है। प्रतापगढ़ से प्रयागराज एवं लखनऊ जाने के लिए कोई पैसेन्जर ट्रेन नहीं है। कोच पोजीशन बताने की व्यवस्था नहीं है। एसी टिकट वाले यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय नहीं है। रिजर्वेशन के लिए काउण्टर की कमी है। इसके अलावा प्रतापगढ़ होते हुए रामेश्वरम, अहमदाबाद एवं सूरत की ट्रेन चलाई जाए। साथ ही मुम्बई जाने के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलायी जाए। इन समस्याओ को तुरंत निदान करने की मांग रेल प्रबंधक से की गई है। इस दौरान गिरधारी सिंह, विनोद कुमार द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, अंशुमान सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

टॉप न्यूज़

शेयर करें