बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
करारी कौशाम्बी । मंझनपुर के अम्बावा पश्चिम में प्रधानपति ऐश अहमद उर्फ पप्पू समदा ने गांव के प्राथमिक विद्यालय अम्बावा पश्चिम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानपति ऐश अहमद ने भव्य कार्यक्रम किया। पहले प्रधानपति ने ध्वजा रोहन किया। उसके बाद महापुरुषों के चित्रण में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। फिर स्कूल परिसर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहां छोटे छोटे बच्चों ने राष्ट्रीय गीत पर थिरकते नजर आएं। व छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। गांव वृद्ध लोगों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जागरूक किया। प्रधानपति ऐश अहमद उर्फ पप्पू समदा ने बच्चों को महापुरुषों के संघर्षों के बारे में व्याख्यान किया। साथ ही कहा कि आज जो यह आजादी मिली है। हमारे महापुरुषों ने अपनी जान न्योछावर किया हैं। ये आजादी हम उन्हें याद करके मनाते है। हम उनको बारम्बार प्रणाम नमन करते हैं। बच्चों ने अपने बेह्तरीन प्रदर्शन कर लोगों का मनमोह लिया। प्रधानपति ऐश अहमद ने प्रत्येक बच्चों को पुरष्कार भेंट कर हौसला बढ़ाया । और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस दौरान अपने संबोधन में अध्यपक गणों ने बच्चों को महापुरुषों के बारे में जानकारी दिया और शिक्षा के प्रति जोर दिया। इस मौके पर प्रधान शफ़ीका बेगम, ऐश अहमद उर्फ पप्पू समदा, महिलाएं व ग्राम वासी मौजूद रहे ।



टॉप न्यूज़








शेयर करें
























































