V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

धूमधाम हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

प्रतापगढ़ I 15 अगस्त को देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा रहा। 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से हमने आजादी हासिल की थी। इस आजादी के लिए हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूती दी थी, तब जाकर हमें ये आजादी मिली। हर साल 15 अगस्त के दिन आजादी के जश्न के साथ-साथ हम इन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद करते हैं। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सिटी के चेयरमैन अनिल कुमार मौर्या ने झंडारोहण किया । इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगते रहे । अधिशासी अधिकारी प्रियंका तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के लिए बलिदान हुये वीर सपूतों को नमन करते हुये उनके बारे में विस्तार पूर्वक बताया । तो वही चेयरमैन अनिल कुमार मौर्या ने नगर पंचायत वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई । इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सुधा श्रीवास्तव, कम्प्यूटर आपरेटर हरिकेश मौर्या , राहुल मौर्या , मनीष शर्मा, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद जफरूल हक , सभासद साजिद अली , चंदन, सहित समस्त कर्मचारी व नगर पंचायत के सम्मानित लोग मौजूद रहे। तो वही नगर पंचायत कटरामेंदनीगंज में चेयरमैन जुबैदा खातून ने झंडारोहण किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सिराजुल हक लल्लू भाई ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर समस्त नगर पंचायत वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ नगर पंचायत को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अंजू यादव ने  75 वें स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार पूर्व बताया । इस पावन पर्व पर मौके पर पूर्व उप चेयरमैन शिव मंगल सिंह , शमशुज्जमा, शोएब अंसारी, अनुराग अग्रवाल ,रवि साहू, संगम लाल गुप्ता, साजिद अली, कर्मचारी अनिल कुमार , मो० नसीम , मो० मोहसिन, मो०, मो० शादाब, श्याम सुंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ I 15 अगस्त को देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा रहा। 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से हमने आजादी हासिल की थी। इस आजादी के लिए हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूती दी थी, तब जाकर हमें ये आजादी मिली। हर साल 15 अगस्त के दिन आजादी के जश्न के साथ-साथ हम इन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद करते हैं। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सिटी के चेयरमैन अनिल कुमार मौर्या ने झंडारोहण किया । इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगते रहे । अधिशासी अधिकारी प्रियंका तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के लिए बलिदान हुये वीर सपूतों को नमन करते हुये उनके बारे में विस्तार पूर्वक बताया । तो वही चेयरमैन अनिल कुमार मौर्या ने नगर पंचायत वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई । इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सुधा श्रीवास्तव, कम्प्यूटर आपरेटर हरिकेश मौर्या , राहुल मौर्या , मनीष शर्मा, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद जफरूल हक , सभासद साजिद अली , चंदन, सहित समस्त कर्मचारी व नगर पंचायत के सम्मानित लोग मौजूद रहे। तो वही नगर पंचायत कटरामेंदनीगंज में चेयरमैन जुबैदा खातून ने झंडारोहण किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सिराजुल हक लल्लू भाई ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर समस्त नगर पंचायत वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ नगर पंचायत को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अंजू यादव ने  75 वें स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार पूर्व बताया । इस पावन पर्व पर मौके पर पूर्व उप चेयरमैन शिव मंगल सिंह , शमशुज्जमा, शोएब अंसारी, अनुराग अग्रवाल ,रवि साहू, संगम लाल गुप्ता, साजिद अली, कर्मचारी अनिल कुमार , मो० नसीम , मो० मोहसिन, मो०, मो० शादाब, श्याम सुंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Comment