बीबीएफजी के तत्वावधान में भंगवा में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
प्रतापगढ़। नागपंचमी के दिन बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के तत्वावधान में भंगवा गांव में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में हिमांशु सरोज चैंपियन रहे। जबकि जूनियर वर्ग में सत्यम ने कुश्ती, प्रदीप दौड़ और सर्वेश ने उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। इस मौके पर टीचर राजेश कुमार ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। शिक्षा के साथ खेल में भी मुकाम हासिल करना चाहिये। हिमांशु ने लांग जम्प, कुश्ती और 100 मीटर की रेस जीती थी। जबकी सत्यम ने तीन राउंड कुश्ती में विपक्षी पहलवानों को धूल चटाई। प्रदीप 100 मीटर की दौड़ में प्रथम आये। तीनो खेलों में सर्वेश का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस मौके पर रोहित और शिव बहादुर निर्णायक की भूमिका में रहे। संचालन बीबीएफजी के सहयोगी शनि सरोज ने किया। खेल में लवकुश सरोज, साहिल, निखिल, सत्यम, शिवम समेत दर्जन भर खिलाड़ियों ने जोर आजमाया I



टॉप न्यूज़








शेयर करें





























































