V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दिलीपपुर बाजार में लोगों से जन संपर्क करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी

पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क जानी समस्यायें
प्रतापगढ़ । भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के अनेक बाजारों में जनसंपर्क किया । इस दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुये उसके निदान का आश्वासन भी दिया । पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रखहा बाजार, दिलीपपुर, ताला, पिपरी खालसा, मरूआन, कर्माजीतपुर, सराय नानकार आदि स्थानों पर  शुक्रवार को आम लोगों से मुलाकात करते हुए सघन जनसंपर्क किया । इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उसके निदान का आश्वासन भी दिया । पूर्व जिलाध्यक्ष का यह जनसंपर्क आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है । लोगों का कहना है कि भाजपा की ओर से श्री त्रिपाठी रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार के रूप में मौजूद हैं ।  दिलीपपुर बाजार के विजय शंकर दूबे, रवीश तिवारी,पंकज दूबे,फूलचन्द्र मिश्र,अरुण दूबे, प्रणंजय कुमार सिंह ने कहा कि जब सभी पार्टियां ब्राह्मण मतों का ध्रुवीकरण करते हुए चुनाव की वैतरणी पार करने का सपना संजो रही है । ऐसे में भाजपा भी यदि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण प्रत्याशी उतारती है तो वह निश्चित रूप से लाभदायक होगा ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क जानी समस्यायें
प्रतापगढ़ । भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के अनेक बाजारों में जनसंपर्क किया । इस दौरान उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुये उसके निदान का आश्वासन भी दिया । पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रखहा बाजार, दिलीपपुर, ताला, पिपरी खालसा, मरूआन, कर्माजीतपुर, सराय नानकार आदि स्थानों पर  शुक्रवार को आम लोगों से मुलाकात करते हुए सघन जनसंपर्क किया । इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उसके निदान का आश्वासन भी दिया । पूर्व जिलाध्यक्ष का यह जनसंपर्क आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है । लोगों का कहना है कि भाजपा की ओर से श्री त्रिपाठी रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार के रूप में मौजूद हैं ।  दिलीपपुर बाजार के विजय शंकर दूबे, रवीश तिवारी,पंकज दूबे,फूलचन्द्र मिश्र,अरुण दूबे, प्रणंजय कुमार सिंह ने कहा कि जब सभी पार्टियां ब्राह्मण मतों का ध्रुवीकरण करते हुए चुनाव की वैतरणी पार करने का सपना संजो रही है । ऐसे में भाजपा भी यदि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण प्रत्याशी उतारती है तो वह निश्चित रूप से लाभदायक होगा ।

Leave a Comment