Logo

सादगी के साथ मनाया गया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जन्मदिन- अशोक सिंह

सादगी के साथ मनाया गया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जन्मदिन- अशोक सिंह

पूरे दिन दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से राजनैतिक, सामाजिक, शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियों ने दी जन्मदिन की बधाई

लोकमित्र ब्यूरो

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जन्मदिन मनाया गया। पूरे दिन दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जन्मदिन की बधाई देने वालों में राजनैतिक, पत्रकार, खेल एवं शिक्षा जगत की हस्तियां, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कांग्रेस जन शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री खाबरी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा केक काटकर उन्हें बधाई दी गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश सचिव शाहनवाज मंगल आजमी, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, ममता चौधरी, शोएब खान, राकेश पाण्डेय, नारायण पति त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, शब्बीर हाशमी, के0डी0 शुक्ला, नीरज तिवारी, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी श्रीमती संगीता जायसवाल, अनामिका यादव, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जनों ने श्री खाबरी को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.