कई मुहल्लो में जलभराव से आवागमन हुआ मुश्किल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में कई दिनो से रूक रूक कर वर्षा का क्रम बना रहने तथा बीती रात से लेकर आज दोपहर तक लगातार बारिश होने के कारण शहरियो की जहां दिक्कत का सामना करना पड़ रहाा है। वही किसानो ने राहत की सांस ली है। बारिश से शहर के मुहल्लो में जलभराव व कीचड़ हो गया है। इससे लोगो का आवागमन मुश्किल हो गया हैं गांवो में भी जलभराव के कारण परेशानी बढ़ गई है। वही किसान काफी गदगद है। उधर मौसम के जानकारो ने अभी बारिश जारी रहने की संभावना जतायी है। जिले में इस समय बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात में बारिश शुरू हुई। इसके बाद आज अपरान्ह करीब डेढ़ बजे तक लगातार बूंदे गिरती रही। इस दौरान कई बार कुछ देर के लिए तेज बरसात भी हुई। बारिश से शहर के नाले और नालियां उफान पर आ गए। इससे शहर के पूर्वी सहोदरपुर, विवेक नगर, पल्टन बाजार, सिनेमा रोड सब्जी मण्डी आदि में जलभराव हो गया। इससे बारिश का पानी लोगो के घरो में भी घुस रहा है। नगर पालिका द्वारा जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई मुहल्लो मंे जलभराव हो गया है। इससे नागरिको को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही कई मुहल्लो में नालियो की समुचित सफाई न होने के कारण गंदा पानी भी सड़क पर फैला हुआ है। इसके बदबू उठने के कारण लोग परेशान है। लोगो को इसी गंदे पानी में होकर आना जाना पड़ रहा है। आज अपरान्ह डेढ़ बजे तक लगातार वर्षा का क्रम बना रहने के कारण लोग घरो में दुबके रहे। जरूरी काम से घर से निकलने वालो तथा कार्यालय जाने वालो को छाता लगाकर रेनकोट पहन कर जाते हुए देखा गया। वही बारिश से किसानो के खेत में पानी भर गया है। किसान आम खेतो की ओर गए तो उसमें पानी देख गदगद हो गए। किसानो का कहना है कि धान की रोपाई के बाद बारिश होने से उनकी फसलो को फायदा होगा। मौसम के जानकारो का कहना है कि अभी आसमान में बादल छाए हुए है। ऐसे में बारिश जारी रहने की संभावना है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें