V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में घर में घुसकर लूटपाट व तोड़फोड़

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव करमचन्द्रपुर में रंजिश के चलते दबंग पड़ोसी ने साथियों के साथ महिला के घर में धावा बोलकर लूटपाट व तोड़फोड़ किया। साथ ही जातिसूचक गाली दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में दो नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करमचन्द्रपुर गांव निवासिनी सीमा देवी पत्नी मनोज सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 28 फरवरी को रंजिशन पड़ोस के सचिन सिंह एवं प्रिन्स सिंह अपने दस अज्ञात साथियों के साथ घर पर आ धमके तथा तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ का विरोध करने पर हमलावरो ने जातिसूचक गालियां दी। साथ ही दस हजार रूपए नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल एवं सोने का झुमका लूटकर चले गए। इसके बाद उसने थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद एवं दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव करमचन्द्रपुर में रंजिश के चलते दबंग पड़ोसी ने साथियों के साथ महिला के घर में धावा बोलकर लूटपाट व तोड़फोड़ किया। साथ ही जातिसूचक गाली दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में दो नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करमचन्द्रपुर गांव निवासिनी सीमा देवी पत्नी मनोज सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विगत 28 फरवरी को रंजिशन पड़ोस के सचिन सिंह एवं प्रिन्स सिंह अपने दस अज्ञात साथियों के साथ घर पर आ धमके तथा तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ का विरोध करने पर हमलावरो ने जातिसूचक गालियां दी। साथ ही दस हजार रूपए नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल एवं सोने का झुमका लूटकर चले गए। इसके बाद उसने थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद एवं दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

 

Leave a Comment