V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 3 March 2021

बी एस एस एकेडमी को मिली सी बी एस ई बोर्ड से मान्यता

प्रतापगढ़।कटरा मेदनीगंज  जिले को हासिल हुई एक और उपलब्धि। बचाई सिंह शिक्षण संस्थान बीएसएस एकेडमी कटरा रोड फुलवारी प्रतापगढ़ को सीबीएसई नई दिल्ली से कक्षा 1 से 12 तक की मान्यता वर्तमान सत्र से प्राप्त हो गई है। यह विद्यालय प्रतापगढ़ शहर के मुख्यालय से 4 किलोमीटर की दूरी पर कटरा रोड फुलवारी के मुख्य … Read more

ट्रक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की 03 अदद ट्रक बरामद

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री शिवहरी मीना के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना लालगंज पुलिस को ट्रक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद चोरी की ट्रक को … Read more

गरीबों को नहीं मिल रहा आवास और शौचालय

जेठवारा प्रतापगढ़। विकास खंड लक्ष्मणपुर में खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के मनमाने पन एवं खाऊ कमाऊ नीति से गरीबों एवं पात्रों को आवास नहीं मिल पा रहा है जबकि धनी एवं अपात्र लोग कमीशन के बल पर आवास प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं । इस विकास खंड में किसी गाँव … Read more

स्कूल में बच्चांे को दिये गये गुब्बारे

प्रतापगढ़। विकासखंड बिहार प्रतापगढ़ के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर  में आज 11 माह पश्चात विद्यालय खुलने के दूसरे दिन आज कक्षा 2 और 4 के विद्यार्थियों का प्रथम दिन सहायक अध्यापिका प्राची बघेल ने वंदना के साथ बच्चों का स्वागत किया और कोविड-19 का ध्यान रखते हुए उन्हें विद्यालय में प्रवेश से पूर्व हैंड सैनिटाइज करवाया … Read more

दुराचार के आरोपी को बारह वर्ष का कठोर कारावास

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अपर सत्र न्यायाधीश/पास्को कोर्ट के न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव से नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में धारा 376 भादवि में 12 वर्ष का कठोर कारावास तथा 50000 रूपए अर्थदण्ड तथा दण्डन अदा करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास धारा 506 भादवि एक वर्ष का कठोर कारावास व 1000रूपए अर्थदण्ड दण्ड … Read more

व्यापारी 6 को करेंगे जिला व पुलिस प्रशासन का सम्मान

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में उन्ही के प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्याम बिहारी गली में सुरेश सोनी के यहां पड़ी डकैती में बदमाशों द्वारा 90 लाख का माल लूट लिया गया था। जिसमें श्याम बिहारी गली सहित नगर के … Read more

मकबूल नगर अध्यक्ष मनोनीत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक विनोद सरोज की संस्तुति पर मकबूल हसन निवासी गांव भंगवा को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस आशय की जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामअचल वर्मा ने दी।  

जेई का स्थानान्तरण न करने की मांग

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। नगर पंचायत लालगंज के वार्ड नम्बर चार के नागरिको ने जेई के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए स्थानान्तरण न करने की मांग की है। साथ ही इस सम्बंध में समाधान दिवस प्रभारी लालगंज को प्रार्थना पत्र भी सौपा है। इस सम्बंध में वार्ड नम्बर चार के नागरिको ने समाधान दिवस पर प्रार्थना … Read more

जिले में सिर्फ तीन कोरोना संक्रमित

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में सिर्फ तीन कोरोना संक्रमित बचे है। इन्ह इलाज के लिए पुराना जिला महिला अस्पताल में 2 तथा एसआरएन प्रयागराज में एक संक्रमित को भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक कुल 5421 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इसमें से 5344 संक्रमित … Read more

रंजिश में घर में घुसकर लूटपाट व तोड़फोड़

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव करमचन्द्रपुर में रंजिश के चलते दबंग पड़ोसी ने साथियों के साथ महिला के घर में धावा बोलकर लूटपाट व तोड़फोड़ किया। साथ ही जातिसूचक गाली दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में दो नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करमचन्द्रपुर गांव निवासिनी सीमा … Read more

नवविवाहिता की हरकतो से पति का जीना मुहाल पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सण्डवाखास में नवविवाहिता पत्नी की हरकतो से पति का जीना मुहाल हो गया। आरोप है कि वह पति को हत्या करा देने व फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दे रही है। पीड़ित पति ने जान व माल की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। सण्डवा … Read more

फेसबुक आईडी हैक करके रकम मांगने की शिकायत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जूनियर बार एसो. के महामंत्री जय प्रकाश मिश्र एडो. ने अज्ञात व्यक्ति पर फेस बुक आईडी हैक करके लोगो से रकम मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता जयप्रकाश मिश्र का कहना है कि उनके नाम … Read more

चयन के बावजूद राशन की दुकान का आवंटन न होने की शिकायत समूह की अध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आदर्श आजीविका स्वयं सहायता समूह ग्राम रामदास पट्टी तहसील कुण्डा की अध्यक्ष राबिया बेगम का आरोप है कि चयन के बावजूद उनके समूह को राशन की दुकान का आवंटन नहीं हो रहा है। साथ ही 3 मार्च को पुनः कोटे का चयन करने के लिए खुली बैठक होने की योजना बनी है। ऐसे … Read more