मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में रास्ता अवरूद्ध करने का विरोध करने पर कुछ दबंगो ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। रामपुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र सरोज पुत्र सुखदेव सरोज के रास्ते में पड़ोसी ने बालू गिरवा दिया था। इससे रास्ता अवरूद्ध हो गया था। हरिश्चन्द्र ने पड़ोसी से रास्ते से बालू हटवाने के लिए कहा। इसी बात पर उनके बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ते ही दोनो पक्षो में हाथापायी होने लगी। पड़ोसियो ने हरिश्चन्द्र को पीटकर जख्मी कर दिया। उसने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

टॉप न्यूज़

शेयर करें