डाकघर मे जमा रकम हड़पने की शिकायत
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भैरोगंज मधुपुर निवासी एक व्यक्ति ने डाकघर माधोगंज में जमा रकम को हड़पे जाने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत करके कार्रवाई के लिए प्रशाासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस सम्बंध में शिकायत कर्ता का आरोप है कि भैरोगंज मधुपुर निवासी कैलाश गिरि ने 13 फरवरी 2004 को 50 हजार रूपए का किसान विकास पत्र डाकघर माधोगंज में खरीदा था। साथ ही अपने दोनो पुत्रो तीरथ गिरि एवं सुरेश गिरि को वारिस बनाया था। कुछ दिन बाद जमाकर्ता की मृत्यु हो गई थी। डाकघर में पता करने पर ज्ञात हुआ कि रकम के वारिस तीरथ एवं सुरेश है। बाद में सुरेश गिरि की भी मौत हो गई। करीब तीन माह पहले तीरथ गिरि डाकघर गया तो ज्ञात हुआ कि मृतक सुरेश गिरि की पत्नी ने देवमनि डाकघर के कर्मचारियो से मिलीभगत करके एक लाख 87 हजार रूपए निकालकर चम्पत हो गई है। कर्मचारियो से मिलीभगत करके उसने रिकार्ड गायब करा दिया। साथ ही नकली कागजात लगाकर रकम निकाल लिया। डाककर्मियो ने आरोपी देवमनि को ही मात्र वारिस घोषित कर दिया। इसकी शिकायत पर जब अधिकारी देवमनि के घर गए तो वह रोने चीखने लगी। उसने बताया कि करीब 6 माह पहले वह मूल कागजात लेकर डाकघर गई थी। डाकघर कर्मियो ने मूल कागजात पर उसका हस्ताक्षर करा लिया था। साथ ही पूरी रकम निकाल लिया। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण लिया तथा आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश हो गया है। इस तरह डाकघर कर्मियो ने फर्जीवाड़ा करके रकम हड़प लिया है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































