V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सावन मास के अंतिम शनिवार को उमड़े श्रद्धालु

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) सावन माह के अंतिम शनिवार पर कुसफरा स्थित ऐतिहासिक शनिदेव धाम मंे श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। वह सुबह ही भक्तो की लम्बी कतार लग गई थी। लोगो ने शनिदेव का पूजन अर्चन करके कल्याण की कामना की। शनिदेव धाम में आज सावन का अंतिम शनिवार होने के कारण सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। दूर दूर क्षेत्रो से आए लोगो ने जहां शनिदेवता की पूजा अर्चना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो से आयी महिलाओ ने रोट चढ़ाकर शनिदेवता की आराधना की। शनिदेव धाम के महंथ ने बताया कि सावन मास में शनि पूजा का बड़ा महत्व है। शनि देवता भी भगवान शंकर के अंश है। इसलिए भक्तो में भगवान शंकर का मास माने जाने वाले सावन में शनिदेव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। वैसे कुसफरा स्थित शनिदेव धाम में प्रत्येक शनिवार को भक्तो की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए पहुंचती है। आस्था एवं विश्वास के रूप में शनिदेव धाम में जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलो एवं प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालु आते है। विदित है कि पुलिस प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारियो का एक बड़ा वर्ग भी शनिदेव मंदिर में दर्शन करने आता है। आज सावन का अंतिम शनिवार होने के कारण धाम में भक्तो का तांता लगा रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) सावन माह के अंतिम शनिवार पर कुसफरा स्थित ऐतिहासिक शनिदेव धाम मंे श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। वह सुबह ही भक्तो की लम्बी कतार लग गई थी। लोगो ने शनिदेव का पूजन अर्चन करके कल्याण की कामना की। शनिदेव धाम में आज सावन का अंतिम शनिवार होने के कारण सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। दूर दूर क्षेत्रो से आए लोगो ने जहां शनिदेवता की पूजा अर्चना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो से आयी महिलाओ ने रोट चढ़ाकर शनिदेवता की आराधना की। शनिदेव धाम के महंथ ने बताया कि सावन मास में शनि पूजा का बड़ा महत्व है। शनि देवता भी भगवान शंकर के अंश है। इसलिए भक्तो में भगवान शंकर का मास माने जाने वाले सावन में शनिदेव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। वैसे कुसफरा स्थित शनिदेव धाम में प्रत्येक शनिवार को भक्तो की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए पहुंचती है। आस्था एवं विश्वास के रूप में शनिदेव धाम में जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलो एवं प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालु आते है। विदित है कि पुलिस प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारियो का एक बड़ा वर्ग भी शनिदेव मंदिर में दर्शन करने आता है। आज सावन का अंतिम शनिवार होने के कारण धाम में भक्तो का तांता लगा रहा।

Leave a Comment