V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आनलाइन धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

तीन अदद मोबाइल फोन, दो अदद लैपटाप, दो अदद प्रिन्टर, एक अदद डिवाइस एंव चार अदद एटीएम कार्ड सहित 4250 रुपये बरामद
अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय एवं एसओजी प्रभारी रतन कुमार शर्मा मय हमराही टीम द्वारा स्थानीय जनता द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये अभियुक्त अमित सिंह पुत्र देवराज सिंह निवासी धनीराम का पुरवा देवकाली थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को देवकाली पुलिस चौकी के निकट AYVIDS सेवा केन्द्र से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।उल्लेखनीय है कि  इन्द्र भूषण निवासी सिविल लाइन अयोध्या द्वारा सूचना दी गयी कि AYVIDS सेवा केन्द्र देवकाली के द्वारा आम जनता के वोटर आई0डी0 कार्ड , आधार कार्ड , पैन कार्ड आदि अवैधानिक रुप से डाउनलोड कर धोखाधड़ी कर आर्थिक धनार्जन किया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर  स्थानीय पुलिस एवं एसओजी प्रभारी मय सर्विलांस टीम की मदद से AYVIDS सेवा केन्द्र पर छापा मार कर जांच पड़ताल की गयी तो जन सेवा केन्द्र पर मौजूद व्यक्ति अमित सिंह के पास से मोबाइल फोन एवं लैपटाप में काफी संख्या में लोगो के आधार कार्ड , वोटर आई0डी0 कार्ड  , पैन कार्ड बरामद हुए । उपरोक्त के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरा साथी नियाज आलम उर्फ अरमान मलिक निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली , विकेश सिंह पुत्र अज्ञात निवासी बिहार प्रदेश , रामस्वरुप पुत्र अज्ञात निवासी सीतापुर रोड बाराबंकी से साफ्टवेयर खरीद कर बिना अनुमति के यह काम करते है और इससे जो पैसा मिलता है उससे अपना जीवन यापन करते है। नियाज आलम उर्फ अरमान मलिक को सहारनपुर पुलिस द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया गया था जिसके कारण से काफी डेटा लैपटाप से डिलीट कर दिये जाने की बात बतायी गयी है। उक्त घटना में प्रयुक्त 3 अदद मोबाइल फोन, 2 अदद लैपटाप, 2 अदद प्रिन्टर, 1 अदद डिवाइस, 4 अदद एटीएम कार्ड एवं 4250/- रुपरये अभियुक्त के कब्जे से बरामद किये गये है। उक्त घटना के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
तीन अदद मोबाइल फोन, दो अदद लैपटाप, दो अदद प्रिन्टर, एक अदद डिवाइस एंव चार अदद एटीएम कार्ड सहित 4250 रुपये बरामद
अयोध्या। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय एवं एसओजी प्रभारी रतन कुमार शर्मा मय हमराही टीम द्वारा स्थानीय जनता द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये अभियुक्त अमित सिंह पुत्र देवराज सिंह निवासी धनीराम का पुरवा देवकाली थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या को देवकाली पुलिस चौकी के निकट AYVIDS सेवा केन्द्र से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।उल्लेखनीय है कि  इन्द्र भूषण निवासी सिविल लाइन अयोध्या द्वारा सूचना दी गयी कि AYVIDS सेवा केन्द्र देवकाली के द्वारा आम जनता के वोटर आई0डी0 कार्ड , आधार कार्ड , पैन कार्ड आदि अवैधानिक रुप से डाउनलोड कर धोखाधड़ी कर आर्थिक धनार्जन किया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर  स्थानीय पुलिस एवं एसओजी प्रभारी मय सर्विलांस टीम की मदद से AYVIDS सेवा केन्द्र पर छापा मार कर जांच पड़ताल की गयी तो जन सेवा केन्द्र पर मौजूद व्यक्ति अमित सिंह के पास से मोबाइल फोन एवं लैपटाप में काफी संख्या में लोगो के आधार कार्ड , वोटर आई0डी0 कार्ड  , पैन कार्ड बरामद हुए । उपरोक्त के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मेरा साथी नियाज आलम उर्फ अरमान मलिक निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली , विकेश सिंह पुत्र अज्ञात निवासी बिहार प्रदेश , रामस्वरुप पुत्र अज्ञात निवासी सीतापुर रोड बाराबंकी से साफ्टवेयर खरीद कर बिना अनुमति के यह काम करते है और इससे जो पैसा मिलता है उससे अपना जीवन यापन करते है। नियाज आलम उर्फ अरमान मलिक को सहारनपुर पुलिस द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया गया था जिसके कारण से काफी डेटा लैपटाप से डिलीट कर दिये जाने की बात बतायी गयी है। उक्त घटना में प्रयुक्त 3 अदद मोबाइल फोन, 2 अदद लैपटाप, 2 अदद प्रिन्टर, 1 अदद डिवाइस, 4 अदद एटीएम कार्ड एवं 4250/- रुपरये अभियुक्त के कब्जे से बरामद किये गये है। उक्त घटना के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है ।

Leave a Comment