मऊआइमा थाना क्षेत्र के मादीपुर गांव की घटना, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में
होलागढ़ (प्रयागराज)। थाना मऊआइमा के मादीपुर गांव में शराब पीने और अश्लीलता करने का विरोध किया तो घर वालों की जमकर धुनाई कर दी गयी।बदले में दो बाइक को भी तोड़ दिया।धटना मंगलवार को अपराह्न दो बजे की रही। ग्रामवासी राकेश तिवारी, अतुल मिश्र गांव के ही पहलादी हरिजन के घर शराब पीने गये थे किसी बात पर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गयी।पहलादी के दो बेटे रामसिंह और बबलू को लोगों ने जमकर पीटा दिया।एक बेटे का हाथ टूट गया।बदले में हरिजनों ने आराजको को खदेड़ते हुए दो बाइक तोड़ दी। इससे नाराज अतुल मिश्र निवासी हनुमान गंज ,कल्याणपुर बुधवार को आधा दर्जन लोगों के साथ गांव पहुंच बम मारकर दहशत फैला दी। बताया गया कि एक जन को छर्रा लगा है। मौके की गम्भीरता भांप मऊआइमा थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल मादीपुर और हनुमानगंज पहुंच जांच की और आधा दर्जन लोगों को थाने पकड़ ले गयी।हलाकि गाँव मे पुलिस की तैनाती न कि गयी तो मामला और बिगड़ सकता है।बता दे कि दस वर्ष पूर्व राकेश तिवारी के पिता की इसी हरिजन बस्ती में हत्या भी हो चुकी है।



टॉप न्यूज़








शेयर करें























































