V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक और तमंचा बरामद

मऊआइमा(प्रयागराज)। मऊआइमा पुलिस ने गुरूवार को सुबह  चेकिंग  के दौरान एक बाइक पर दो युवकों को आते हुए देख कर जब रोका तो वह भागने लगे। जिन्हें दौडा कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की बाइक, तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार  प्रयागराज और प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित मऊआइमा के रामफल इनारी पुलिस चौकी के प्रभारी सुमित त्रिपाठी, कांस्टेबल विकास कुमार ,अभिषेक कुमार गौतम ,पंकज कुमार ,शैलेन्द्र कुमार आदि पुलिस कर्मियों को गुरुवार को सुबह सूचना मिली कि दुबाही नहर पुलिया के सौ मीटर उत्तर की ओर से कुछ शातिर चोर आ रहे हैं । सूचना पर समस्त पुलिसकर्मियों ने घेरा बंदी कर ली। तभी एक पल्स मोटर साईकिल पर दो युवक आते हुए देखाई दिए । पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर के पल्स सवारों को रोका तो वह भागने लगे। जिन्हें दौडा कर पकड़ लिया गया । पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम अतीक पुत्र साबिर अली ,दूसरे ने अपना नाम शादाब उर्फ समरोज पुत्र खलील अहमद निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना मान्धाता प्रतापगढ़ बताए। जामातलाशी के दौरान अतीक के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर एक जीवित कारतूस तथा चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई । जबकि शादाब उर्फ समरोज के पास से दो अदद जिन्दा कारतूस एक अदद 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ । मऊआइमा पुलिस की गिरफ्त आए  अतीक और शादाब उर्फ समरोज ने बताया कि वह दोनों बाइक चोरी करते हैं और नम्बर बदल कर  सस्ते में बेच देते हैं । चोरी करना उनका पेशा है । विगत दिनों वह दोनों कचहरी के पास से पल्सर  मोटरसाइकिल चोरी किए थे। जिसे मऊआइमा पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शातिर चोरों के खिलाफ संगीन धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा(प्रयागराज)। मऊआइमा पुलिस ने गुरूवार को सुबह  चेकिंग  के दौरान एक बाइक पर दो युवकों को आते हुए देख कर जब रोका तो वह भागने लगे। जिन्हें दौडा कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की बाइक, तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार  प्रयागराज और प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित मऊआइमा के रामफल इनारी पुलिस चौकी के प्रभारी सुमित त्रिपाठी, कांस्टेबल विकास कुमार ,अभिषेक कुमार गौतम ,पंकज कुमार ,शैलेन्द्र कुमार आदि पुलिस कर्मियों को गुरुवार को सुबह सूचना मिली कि दुबाही नहर पुलिया के सौ मीटर उत्तर की ओर से कुछ शातिर चोर आ रहे हैं । सूचना पर समस्त पुलिसकर्मियों ने घेरा बंदी कर ली। तभी एक पल्स मोटर साईकिल पर दो युवक आते हुए देखाई दिए । पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर के पल्स सवारों को रोका तो वह भागने लगे। जिन्हें दौडा कर पकड़ लिया गया । पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम अतीक पुत्र साबिर अली ,दूसरे ने अपना नाम शादाब उर्फ समरोज पुत्र खलील अहमद निवासीगण ग्राम चंघईपुर थाना मान्धाता प्रतापगढ़ बताए। जामातलाशी के दौरान अतीक के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर एक जीवित कारतूस तथा चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई । जबकि शादाब उर्फ समरोज के पास से दो अदद जिन्दा कारतूस एक अदद 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ । मऊआइमा पुलिस की गिरफ्त आए  अतीक और शादाब उर्फ समरोज ने बताया कि वह दोनों बाइक चोरी करते हैं और नम्बर बदल कर  सस्ते में बेच देते हैं । चोरी करना उनका पेशा है । विगत दिनों वह दोनों कचहरी के पास से पल्सर  मोटरसाइकिल चोरी किए थे। जिसे मऊआइमा पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शातिर चोरों के खिलाफ संगीन धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment